फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Investigation into gangster angle in firing incident on former Bar Association secretary begins

Mohali News: बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव पर गोलियां चलाने के मामले में गैंगस्टर एंगल पर जांच शुरू

Thu, 21 May 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Investigation into gangster angle in firing incident on former Bar Association secretary begins
मोहाली/कुराली। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता गगनदीप जम्मू पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने कुराली, खरड़ से मुल्लांपुर तक मुख्य मार्ग पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का डंप उठाया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस को जांच में पता चला है कि गगनदीप जम्मू को तीन महीने पहले गैंगस्टर से धमकी भी मिली थी, जिसकी शिकायत उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस को दी थी। शिकायत के बाद गगनदीप को सुरक्षा गार्ड भी मुहैया करवाए गए थे लेकिन कुछ समय बाद सुरक्षा गार्ड वापिस ले लिए गए थे। हालांकि किस गैंगस्टर से गगनदीप को धमकी मिली इसका जिक्र पुलिस ने नहीं किया है लेकिन पुलिस ने इस एंगल पर भी अपनी जांच शुरु कर दी है। वहीं जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने ऑटोमैटिक पिस्टल से गोलियां चलाई हैं।
विज्ञापन


गगनदीप जम्मू वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य बलविंदर जम्मू के बेटे हैं। जानकारी अनुसार, वह मंगलवार को अपनी इनोवा कार में चंडीगढ़ से रोपड़ अपने दोस्त को मिलने जा रहे थे। इसी दौरान कुराली बाईपास के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर किए। हालांकि, गगनदीप जम्मू किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल से गोली के तीन खाली खोल बरामद हुआ थे। जांच में सामने आया कि गोलियां .38 बोर हथियार से चलाए गए प्रतीत हो रहे हैं। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

पीडि़त ने बताया था कि उसे पहले गैंगस्टरों से रंगदारी मांगने का फोन आया था, जिसके बाद गैंगस्टर एंगल पर जांच शुरु कर दी है। मोहाली पुलिस की तीन टीमें एसपी जांच की सीधी देखरेख में जांच कर रही है। टोल प्लाजा, सड़क किनारे ढाबों, रेस्टोरेंट व पैट्रोल पंप से मिले डेटा और सीसीटीवी को खंगाला गया है।

सौरभ जिंदल, एसपी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed