फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Interstate gang of liquor smuggling exposed, two arrested, liquor was being stocked

शराब तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, स्टॉक की जा रही थी शराब

Mon, 01 Nov 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Interstate gang of liquor smuggling exposed, two arrested, liquor was being stocked
मोहाली। जिला पुलिस ने एक बड़े शराब तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर अवैध शराब की चार हजार पेटियां, एक ट्रक व दो कैंटर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तस्कर शराब का जखीरा जुटा रहे थे। हालांकि किसी राजनेता से कोई लिंक अभी तक सामने नहीं आया। यह खुलासा रविवार को एसएसपी मनजोत सिंह माहल ने प्रेस कांफ्रेंस में किया। उन्होंने कहा कि यह पंजाब पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी शराब रिकवरी है। आरोपियों की पहचान विक्की मूल निवासी सिरसा हालनिवासी जीरकपुर और कृष्ण कुमार निवासी हैबोवाल लुधियाना के रूप में हुई है। शराब मोहाली समेत पंजाब के अन्य जिलों में जानी थी।
विज्ञापन

ऊपर फलों की टोकरियां, नीचे पेटियां
एसएसपी ने बताया कि शनिवार को जिला पुलिस की टीम ने फेज-छह में त्योहारों को चलते स्पेशल नाका लगाया हुआ हुआ था। इस दौरान एक कैंटर को चेकिंग के लिए रोका गया। कैंटर में ऊपर फलों की टोकरियां रखी हुई थीं। जब पुलिस ने जांच की तो नीचे शराब की 520 पेटियां निकलीं। कैंटर को कृष्ण कुमार चला रहा था। उसने बताया कि वह शराब अंबाला के एक गोदाम से भरकर लाया था। इसके बाद टीम ने रातों रात कार्रवाई की। साथ ही बड़ी मात्रा में शराब को बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पर ब्रांड के जाली लोगो व स्टिकर
एसएसपी ने बताया कि कृष्ण को साथ लेकर पुलिस ने अंबाला स्थित गांव सोहड़ा में दबिश दी। वहां पर बिक्रम इंटरप्राइजेस गोदाम में छापा मारा तो वहां शराब का पूरा गोदाम निकला। वहां लोड खड़े दो वाहनों को पुलिस मोहाली ले आई। इस दौरान कुल 3959 पेटियां बरामद हुईं। शराब की बोतलों पर एक ब्रांड का लोगो लगा हुुआ था। जांच में सामने आया कि यह लोगो भी नकली था। इस गोदाम पर किसी को शक न हो इसलिए यहां वाटर सप्लाई विभाग का बोर्ड लगा रखा था।

पुलिस व एक्साइज विभाग की ज्वाइंट टीम गठित
अब पुलिस व एक्साइज विभाग की एक ज्वाइंट टीम गठित की गई है। यह टीम इस चीज का पता लगाएगी कि आखिर यह शराब कहां से तैयार हो रही थी। साथ ही कहां सप्लाई होनी थी। इस गिरोह के पीछे कौन लोग शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया विक्की कोई छोटा व्यक्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed