फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   International gang involved in online fraud busted seven Nigerians arrested

Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात नाइजीरियाई गिरफ्तार, मोहाली पुलिस ने यूपी से पकड़ा

Sun, 25 May 2025 01:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 25 May 2025 01:54 PM IST
सार

भारत में आकर लोगों के साथ ठगी करने वाले सात नायजिरियनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 79 स्मार्टफोन, दो लैपटॉप, दो मैकबुक, 99 विदेशी व भारतीय सिम कार्ड, 31 फर्जी बैंक खातों के रिकार्ड बरामद किए।

विज्ञापन
International gang involved in online fraud busted seven Nigerians arrested
पुलिस की गिरफ्त में ठगी के आरोपी। संवाद 

विस्तार

मोहाली साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर सात नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी की एक शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की। सेल ने उत्तर-प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के एक घर पर छापा मारकर कॉल सेंटर चलाने वाले नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ा।

विज्ञापन


जांच में पुलिस को इनसे 79 स्मार्टफोन, दो लैपटॉप, दो मैकबुक, 99 विदेशी व भारतीय सिम कार्ड, 31 फर्जी बैंक खातों के रिकार्ड बरामद किए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस गिरोह ने भारत के विभिन्न हिस्सों में 350 से अधिक लोगों को ठगा है। इन लोगों से करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इस मामले में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि डीएसपी रूपिंदरदीप कौर सोही के नेतृत्व में चलाए जांच अभियान के दौरान साइबर पुलिस ने हाईटेक डिवाइस का उपयोग कर ठगों की पहचान की। एक सुनियोजित रणनीति के साथ इनको गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी यूपी के गौतम बुद्ध नगर स्थित एक किराये के मकान में सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय और विदेशी नागरिकों से दोस्ती कर ठगी का कॉल सेंटर चला रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर कॉल सेंटर को बंद करा दिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी उपहारों का लालच देकर करते थे धोखाधड़ी
एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि विदेशी नागरिक फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए भारतीय प्रवासियों से दोस्ती कर उन्हें विदेशी उपहारों का लालच देते थे। उपहार पहुंचाने के नाम पर सीमा शुल्क या कर के रूप में धन की मांग करते थे। ये लोग ज्यादातर विवाहित पुरुषों और महिलाओं से दोस्ती करते थे। बाद में उनके पतियों और पत्नियों को इस बारे में बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed