फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Inter-state vehicle theft gang busted, 5 arrested with 18 luxury cars

Mohali News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 18 लग्जरी गाड़ियों के साथ 5 गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 02:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 04 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Inter-state vehicle theft gang busted, 5 arrested with 18 luxury cars
आरोपियों से पकड़ी चोरी की 18 लग्जरी गाडिय़ां
पंजाब, नोएडा, गुरुग्राम व गाजियाबाद में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
विज्ञापन

बरामद गाड़ियों में फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, थार, एक्सयूवी 500, क्रेटा, बोलेरो, स्विफ्ट, गैलेंजा, वरना, अर्टिगा व होंडा सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली । सीआईए स्टाफ पुलिस ने पंजाब, नोएडा, गुरुग्राम व गाजियाबाद में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के पास से चोरी की 18 लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। इनमें फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, थार, एक्सयूवी 500, क्रेटा, बोलेरो, स्विफ्ट, गैलेंजा, वरना, अर्टिगा व होंडा सिटी शामिल हैं। आरोपी चोरी की गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ कर, जाली दस्तावेजों के सहारे उन्हें भोले-भाले ग्राहकों को बेचते थे। पुलिस ने उनके पास से नंबर टैंपरिंग में इस्तेमाल होने वाली डॉट पंचिंग मशीन भी बरामद की है।

ये आरोपी किए गिरफ्तार
नितेश शर्मा (31) – अजीत रोड, बठिंडा (8वीं पास)
रणवीर सिंह (23) – रामपुरा फूल, बठिंडा (12वीं पास)
रमजोत सिंह (24) – महिराज, बठिंडा
सराज संधू (32) – मलेरकोटला (पहले से वांछित)
शिव चरन दास (49) – धर्मकोट, मोगा (बीएड, एमएड)

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों की डिटेल्स से मैच कर बेचते थे
आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चोरी कर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों की डिटेल्स से मैच कर बेचते थे। चोरी के बाद वाहन के इंजन-चेसिस नंबर को पंचिंग मशीन से बदलते थे और कबाड़ में बेची गई गाड़ियों के फर्जी कागजात इस्तेमाल करते थे। गिरोह का सरगना नितेश शर्मा है, जिसे 18 अगस्त को मोहाली एयरपोर्ट रोड से साथी रणवीर व रमजोत के साथ पकड़ा गया था। सराज को 21 अगस्त को जीरकपुर से और शिव चरन को 25 अगस्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। शिव चरन और सराज दोनों कार डीलर हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336, 340(2), 61(2) के तहत केस दर्ज है। रिमांड पूरा होने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बरामद गाड़ियों की असली पहचान व मालिकों की जानकारी संबंधित एजेंसियों को भेजी गई है ताकि उन्हें लौटाया जा सके।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर से चोरी कर पंजाब में बेचेते थे वाहन
गिरोह का सरगना नितेश शर्मा एनसीआर क्षेत्र (दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद) से लग्जरी गाड़ियां चोरी करता था। चोरी की गई गाड़ियों को पंजाब में बेचा जाता था। जहां वे जाली दस्तावेज़ों और टैंपर किए गए इंजन/चेसिस नंबर के साथ बेच दी जाती थीं। गाड़ियों के मॉडल उन्हीं दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से मिलाए जाते थे, जिनके दस्तावेज़ और नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जाता था। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच में भी एक आरोपी सराज संधू वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed