फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Instead of councilor, people of Daddumajra should be sent on Goa tour: Deep Dubey

गोवा टूर पर पार्षद की बजाय डड्डूमाजरा के लोगों को भेजा जाए : दीप दुबे

Wed, 14 Jun 2023 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Instead of councilor, people of Daddumajra should be sent on Goa tour: Deep Dubey
चंडीगढ़। महिला प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में लगने वाले इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट प्लांट को लेकर चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने उस क्षेत्र में रह रही महिलाओं और बच्चियों की सेहत पर पड़ रहे दुष्प्रभाव का जिक्र किया है। बताया है कि अस्थमा जैसे रोग छोटे बच्चों को लग रहा है। उन्होंने पार्षदों की बजाय डड्डूमाजरा की महिलाओं और बुद्धिजीवियों को गोवा टूर पर ले जाने को कहा है। वहीं, दीपा दुबे ने कहा कि हर साल नगर निगम पार्षदों को स्टडी टूर पर लेकर जाने पर नगर निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च किया जाता है, लेकिन उसका क्या लाभ हो रहा है। इस टूर पर शहर की जनता से टैक्स में मिले पैसे का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए डड्डूमाजरा की महिलाओं को टूर पर ले जाना चाहिए जिससे उन्हें पता चले कि कैसे गोवा और नागपुर में नीर कंपनी प्रोजेक्ट को चला रही हैं। वे जिस क्षेत्र में प्रोजेक्ट चल रहा है उसके आसपास के लोगों से मिलकर यह पता लगा सके कि क्या प्रोजेक्ट शहर के नागरिकों के लिए ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed