फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   India will become the world's third largest economy in the next two years: Manohar

अगले दो वर्षों तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: मनोहर

Tue, 02 Sep 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
India will become the world's third largest economy in the next two years: Manohar
मोहाली। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कैंपस टैंक पंजाब को लाॅन्च किया। यह कैंपस टैंक भारत के सबसे बड़े जॉब नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म अपना और भारत अर्ली स्टेज इन्वेस्टमेंट फर्म वेंचर कैटालिस्ट्स (वीकैट्स) के सहयोग से किया गया है। इस मौक पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत को अमेरिकी टैरिफ के आगे झुकने की जरूरत नहीं है। अगले 2 वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ भारत जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अभी हम चीन, अमेरिका और जर्मनी के बाद चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। भारत और जर्मनी के बीच कम अंतर है।
विज्ञापन

जर्मनी की 4.52 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की तुलना में हमारी अर्थव्यवस्था 4.19 ट्रिलियन डॉलर है। हमारी विकास दर जर्मनी से अधिक है। भले ही हम अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था अभी भी 7.8% की दर से बढ़ रही है। इस दर से हम एक वर्ष में जर्मनी की अर्थव्यवस्था की बराबरी कर लेंगे और अगले वर्ष तक 5 लाख ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था प्राप्त कर पीछे छोड़ देंगे। यह हमारा संकल्प है और हम इसे युवाओं के साथ पूरा करेंगे।
विज्ञापन

भारत स्टार्टअप हब बना: संधू
राज्यसभा सदस्य और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा की पीएम मोदी जी का यह विजन था कि देश को विकसित राष्ट्र बनाया जाए और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहल शुरू की जाए। ऐसे कार्यक्रमों से उन्होंने न केवल युवाओं के सपनों को समझा, बल्कि उनको पूरा करने के लिए धन भी प्रदान किया। आज परिणाम हम सभी के सामने है क्योंकि भारत एक स्टार्टअप हब बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंपस टैंक पंजाब के लॉन्च के मुख्य आकर्षणों में कैंपस टू कैपिटल
एम्पावरिंग यंग इन्नोवेटर्स पर पैनल चर्चा की गई। जिसमें कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के डायरेक्टर जगमीत सिंह बेदी, स्टार्टअप एक्सेलरेटर चैंबर ऑफ कॉमर्स (एसएसीसी) इंडिया के सीईओ विनीत खुराना, जस्ट हर्ब्स की फाउंडर मेघा सबलोक, फ्लूड वेंचर्स के फाउंडिंग पार्टनर अमित सिंघल, स्टार्टअप्स गवर्नमेंट ऑफ पंजाब के जॉइंट डायरेक्टर दीपिंदर ढिल्लों, इकोसिस्टम कैपेसिटी बिल्डिंग एनएसआरसीईएल-आईआईएमबी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट वैकुंठ प्रसाद सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड सहित उत्तरी राज्यों के युवा स्टार्टअप फाउंडर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र, हैकाथॉन विजेता और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से इनक्यूबेट किए गए स्टार्टअप के फाउंडर भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article