फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Phase 6, farmers broke barricades and entered Chandigarh.

Mohali News: फेज-6 में किसानों ने बेरीकेट तोड़ चंडीगढ़ में किया प्रवेश

Tue, 11 Nov 2025 12:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
In Phase 6, farmers broke barricades and entered Chandigarh.
मोहाली। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) में चल रहे सीनेट चुनाव को लेकर सोमवार को चंडीगढ़ में हुए प्रदर्शन ने आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मचा दी। छात्र संगठनों के समर्थन में निकले किसानों और अन्य जत्थेबंदियों के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सीमाएं सील कर दीं। इससे मोहाली, जीरकपुर और न्यू चंडीगढ़ की तरफ से आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही चंडीगढ़ पुलिस ने फेज-6, फेज-2, वाईपीएस चौंक, जीरकपुर, न्यू चंडीगढ़ समेत सभी एंट्री पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी थी। पुलिस ने कई जगहों पर बेरिकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। फेज-6 में किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोका, जिसके बाद किसानों ने वहीं धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। फेज-2 में पुलिस ने एक कार को रोका जो प्रदर्शन स्थल की ओर जा रही थी। जांच में पता चला कि कार में कुछ लोग पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ऑफिस टाइम में फेज-7, फेज-8 और स्टेडियम रोड से गुजरने वाले वाहन कई घंटों तक फंसे रहे।
विज्ञापन

फेज-2 में लोगों को हुई परेशानी
फेज-6 में किसानों के एक समूह ने पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) चंडीगढ़ जाने की जिद में पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। किसानों का कहना था कि उन्हें रोका नहीं जा सकता, जबकि पुलिस ने सुरक्षा कारणों से रास्ता बंद किया हुआ था। वहीं, फेज-2 में निहंग सिंहों का एक जत्था पहुंचा जिसने राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशान किया। यहां पर निहंग सिंह लोगों से बहस करते और तंग करते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed