फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Phase-3B2, the main road collapsed and the tree branch fell in Phase-4.

फेज-3बी2 में मुख्य सड़क धंसी तो फेज-चार में गिरी पेड़ की डाल

Fri, 02 Sep 2022 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
In Phase-3B2, the main road collapsed and the tree branch fell in Phase-4.
मोहाली। शहर की लाइफ लाइन यानी फेज-सात से एक को जाने वाली सड़क पर सफर अब आसान नहीं है। वीरवार को फेज-3बी2 में फुट ओवर ब्रिज के पास सड़क में गड्ढा बन गया। इसके बाद बैरिकेड लगाकर उस जगह को कवर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं फेज-चार में यूरो किड्स स्कूल के पास सड़क किनारे लगे पेड़ की डाल टूट कर नीचे गिरी। हालांकि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय वहां पर ट्रैफिक नहीं था। इस वजह से भारी नुकसान होने से बचाव हो गया। लोगों का कहना है कि इस मामले को नगर निगम को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि लोगों को मुश्किल न उठानी पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-3बी2 में फुट ओवर ब्रिज के पास जहां सड़क धंसी है। सूत्रों की मानें तो वहां नीचे से अंडरग्राउंड फोन की तार गुजरी है। इस वजह से यह दिक्कत आई है। वहीं फेज-चार बोगनविलिया में पेड़ की डाल गिरने के बाद लोग पूरा दिन परेशान होते रहे। फेज-चार निवासी जगदीप वालिया ने बताया कि नगर निगम किसी भी काम को लेकर गंभीर नहीं है। सिर्फ नेता फोटो खिंचवाने में लगे रहते हैं जबकि लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को पहल के आधार पर सूखे पेड़ों को कटवाना चाहिए। साथ ही पूरे इलाके में लगे बालमखीरे हटाए जाने चाहिए ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed