फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Kharar bus stand, eunuchs performed half-naked, case filed against 14

खरड़ बस स्टैंड में किन्नरों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, 14 पर केस दर्ज

Sat, 26 Jun 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
In Kharar bus stand, eunuchs performed half-naked, case filed against 14
खरड़। बस स्टेंड चौक पर शुक्रवार सुबह किन्नरों के एक गुट ने सड़क पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। साथ ही पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान धरने पर बैठे किन्नरों को पुलिस ने हटाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

किन्नरों का आरोप है कि पुलिस की तरफ से उनकी महंत पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं और उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। किन्नरों के दूसरे गुट का का नेतृत्व करने वाली महंत पर भी आरोप लगाए गए कि उसके चेले उनके इलाकों में घुसपैठ करते हैं। आए दिन झगड़ा भी करते हैं परंतु पुलिस उनकी सुनवाई करने की बजाय ज्योति महंत के चेलों का ही साथ देती है। इसके बाद किन्नर अर्धनग्न हो गए और सड़क पर नाचने लगे। लगभग तीन घंटे तक इस तरह की स्थिति बनी रही। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने किन्नरों को कानून व्यवस्था भंग करने को लेकर हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed