फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Illegal vehicles occupy the Ambala-Chandigarh flyover, and traffic police are inactive

Mohali News: अंबाला-चंडीगढ़ फ्लाईओवर के नीचे अवैध वाहनों का कब्जा, ट्रैफिक पुलिस निष्क्रिय

Sat, 07 Feb 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal vehicles occupy the Ambala-Chandigarh flyover, and traffic police are inactive
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर वाहन अवैध रूप से खड़े रहते हैं। ये वाहन पटियाला चौक से लेकर कोहिनूर ढाबा तक आवागमन बाधित करते हैं। फ्लाईओवर के नीचे दो से लेकर चार पहिया वाहन रॉन्ग साइड भी दौड़ते हैं। वाहन चालक मनमाने ढंग से तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हैं। खासकर बाइक सवार। इस भीड़भाड़ वाले इलाके में यह स्थिति तब और घातक हो जाती है जब बाइक सवार किसी बुजुर्ग वाहन चालक और महिला वाहन चालकों को कट मारकर अपने से आगे चलने वाले वाहन को क्रॉस करते हैं। हैरानी की बात है कि वाहन चालक जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस के कायदे कानून को दरकिनार कर रहे हैं जबकि ट्रैफिक पुलिस बेबस नजर आ आती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक अंबाला फ्लाईओवर के नीचे रॉन्ग साइड वाहन दौड़ना, सड़क पर वाहन पार्क करना लोगों की आदत बन गई है।सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने की वजह से वाहनों की निकलने की जगह नहीं बचती है। इसके साथ ही रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन सही दिशा से आने वाले वाहनों की रफ्तार को धीमा तो करते ही हैं, साथ ही बड़े हादसों का कारण भी बन जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह सब ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी के कारण हो रहा है। बच्चे और अन्य लोग स्कूल और कार्यालय जाते समय घंटों जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन



ट्रैफिक पुलिस चाहे तो न तो फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े हो सकते हैं, न ही रॉन्ग साइड वाहन सड़क पर दौड़ सकते हैं। यह सब जीरकपुर पुलिस के अनदेखी के कारण हो रहा है। जाम लगाने का मुख्य कारण यह दोनों वजह भी हैं। - गुरविंदर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन




वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं तो यातायात पुलिस किस लिए बनाई गई है। पुलिस को ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कुछ वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से न जाने कितने लोगों की जान सड़क दुर्घटना में चली जाती है। ट्रैफिक पुलिस को मनचले वाहन चालकों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। - राजेंद्र शर्मा



पटियाला चौक जीरकपुर का एक तरह से सेंटर पॉइंट है। अगर इसके आसपास भी ट्रैफिक पुलिस अपने नियम लागू करने में विफल हो रही है तो यह चिंता का विषय है। यह पुलिस की कमजोरी का दर्शाता है। अव्यवस्था पैदा करने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस का डर नही हैं। - गुलबीर सिंह



जीरकपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। इसको सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस को सख्त रुख अपनाना पड़ेगा। तभी कुछ सुधार हो सकता है। अन्यथा सुधार की संभावना कम है। इसके अलावा वाहन चालकों को भी ध्यान रखना चाहिए कि अपने वाहन को सड़क खड़ा न करके पार्किंग में खड़ा करें। - कप्तान सिंह




ट्रैफिक पुलिस रोजाना रॉन्ग साइड चलने वाले और सड़क पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के लगातार चालाक कर रही है। जल्द ही जीरकपुर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। - मनफूल सिंह ट्रैफिक इंचार्ज जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed