फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Illegal encroachments are rampant on the Nabha-Pabat road, and the indifference of the Municipal Corporation has angered the people.

Mohali News: नाभा–पबात रोड पर अवैध कब्जों का बोलबाला, नप की उदासीनता से लोगों में रोष

Fri, 12 Dec 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachments are rampant on the Nabha-Pabat road, and the indifference of the Municipal Corporation has angered the people.
जीरकपुर । नाभा–पबात रोड स्थित हाई ग्राउंड रोड के मोड़ पर कृषि योग्य भूमि पर जमीन मालिक ने टीन शेड डालकर अस्थाई दुकानें बना रखी हैं। बिना नक्शा पास करवाए तैयार की गई इन अवैध दुकानों का भारी-भरकम किराया वसूला जाता है। वहीं दूसरी ओर, इन दुकानदारों ने सड़क पर 10 से 15 फीट तक कब्जा कर रखा है, जिससे आम लोगों की आवाजाही में परेशानियां बढ़ रही हैं। ज्ञानपाल, शिवकुमार, विजय सिंह, राजकुमार, असलम, गोलू, नवाब, सुधीर सहित अन्य ने बताया कि नगर परिषद जीरकपुर की इंफोर्समेंट टीम उनकी रेहड़ियां तो उठा ले जाती है लेकिन इन अवैध कब्जेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन


विक्रेताओं का कहना है कि उनका फ्रूट व सब्जियों का सामान तक उठा लिया जाता है और न ही कोई पर्ची दी जाती है, जिससे उन्हें हजारों रुपए का नुकसान झेलना पड़ता है। रोज की मेहनत की कमाई पर उनके परिवार का गुजारा चलता है, लेकिन नगर परिषद कार्रवाई के नाम पर केवल गरीबों को निशाना बना रही है। जब वे अपना सामान वापस लेने जाते हैं तो उनसे पैसे भी ले लिए जाते हैं और बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। इस सड़क पर 40–50 अवैध अस्थाई दुकानें बिना नक्शे और बिना अनुमति के चल रही हैं, जिनमें लगातार बिजली की सप्लाई भी दी जा रही है। कृषि योग्य भूमि पर अवैध निर्माण और बिजली कनेक्शन होने से नगर परिषद और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


हमने यहां पहले भी दो बार बिजली कनेक्शन काटे हैं। अगर फिर से सब-मीटर लगाकर अवैध रूप से बिजली दी जा रही है तो मौका देखकर सभी कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

— राकेश भाटिया, एसडीओ, बिजली विभाग, जीरकपुर।

इन दुकानों के खिलाफ प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी 81ए और 81ए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही 81सी नोटिस जारी कर इन्हें सील किया जाएगा।— अशोक कुमार, इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी कार्रवाई की जाएगी
अवैध निर्माण पर समय-समय पर कार्रवाई होती रहती है। इन दुकानों को लेकर पहले भी नोटिस दिए गए हैं। फिर से टीम भेजकर मौका चेक करवाया जाएगा और नियम अनुसार अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। — परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed