{"_id":"5e4706cf8ebc3ee5ed1e9291","slug":"identification-of-young-man-killed-after-hitting-rambagh-road-mohali-news-pkl3665024180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबाग रोड मारकर फैंके गए युवक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबाग रोड मारकर फैंके गए युवक की पहचान
विज्ञापन
खरड़। बुधवार की रात रामबाग रोड पर श्मशान घाट के बाहर बड़ी बेरहमी से हथियारों से हमला कर हत्या करके फैंके गए अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक युवक की पहचान दीपक उर्फ रिक्की पुत्र जसपाल निवासी रामबाग कॉलोनी खरड़ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 साल का दीपक अविवाहित था। वह अपने बड़े भाई विक्रम के साथ बडाला रोड पर गुलमोहर कांप्लेक्स के नजदीक गाड़ियों की नंबर प्लेट और साइन बोर्ड आदि बनाने का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दीपक शराब पीने का आदी था और अकसर अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर देर रात घर लौटता था और कई बार अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर ही सो जाता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक उर्फ रिक्की बुधवार की रात भी दुकान से साढ़े 8 बजे लौटने के बाद घरवालों को यह कह कर गया कि वह अपने दोस्तों के साथ कहीं जा रहा है और थोड़ी देर में लौट आएगा। जब पूरी रात भी दीपक घर वापिस नहीं लौटा तो घरवालों ने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया क्योंकि वह पहले भी कई बार रात भर घर नहीं आया था। अगले दिन वीरवार को दीपक न तो वापिस घर लौटा और न ही अपने भाई की दुकान पर पहुंचा। घरवालों ने भी उसको ढूंढने की कोई कोशिश नहीं की थी।
अगले दिन शुक्रवार दोपहर को खरड़ सिटी पुलिस के कुछ अधिकारी और कर्मचारी इस केस को सुलझाने के लिए पूछताछ करने के लिए रामबाग रोड पर पहुंचे हुए थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि रामबाग कॉलोनी से दीपक नाम का युवक बुधवार की रात से गायब है। पुलिस ने दीपक के घरवालों से संपर्क किया तो पता चला कि रामबाग रोड पर श्मशान घाट के बाहर मिली लाश दीपक की ही है। हैरानी की बात है कि दीपक की लाश अपने घर से दौ सौ मीटर दूर पड़ी रही, लेकिन किसी ने भी उसे नहीं पहचाना और न उसके घर वालों को इस बारे में कोई पता चल सका। खरड़ सिटी थानाध्यक्ष भगवंत सिंह ने बताया कि पहले शव की शिनाख्त नहीं होने पर अभी एफआईआर दर्ज नहीं की थी। शनिवार को पुलिस दीपक का शव लेने उसके परिवार वालों के साथ पीजीआई चंडीगढ़ की मॉर्चरी में जाएगी। इसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी।