{"_id":"61e70d873600780e57083bca75d15c3d","slug":"ideal-for-schools-teacher-recruitment-will-be-renewed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श स्कूलों की टीचर भरती नए सिरे से होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श स्कूलों की टीचर भरती नए सिरे से होगी
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 16 Oct 2013 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य में चल रहे आदर्श स्कूलों के लिए की जा रही टीचर भरती प्रक्रिया के मामले में मंगलवार को महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विभिन्न पदों के लिए आए सारे आवेदनों फार्मों को रद कर दिया। साथ ही नए सिरे से टीचर भरती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया। अब लोगों को ऑन लाइन आवेदन करना होगा। साथ ही बनती फीस बोर्ड के क्षेत्रीय दफ्तरों में जमा करानी होगी। जिन लोगों ने पहले आवेदन किया था। उन्हें किसी भी प्रकार की फीस नहीं भरनी होगी।
बोर्ड मैनेजमेंट के सूत्रों के मुताबिक पहले ही भरती प्रक्रिया में कई नियमों की अनदेखी की गई थी। ऐसे में बोर्ड को संदेह था कि मामला कोर्ट में जा सकता है। इसके चलते नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं। अब लोगों को विभिन्न पदों के लिए पांच नवंबर तक आवेदन करना होगा।
इस दौरान जनरल कैटेगरी के आवेदकों को 400 रुपये फीस तय की गई है। जबकि एससी/ओबीसी कैटेगरी वालों को 200 रुपये फीस भरनी होगी। बोर्ड ने साफ किया है कि नए आवेदकों को पहले तय फीस बोर्ड के क्षेत्रीय दफ्तर में जमा करानी होगी। उसके बाद ऑन लाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
जब इन पदों के लिए काउंसलिंग होगी तो आवेदकों को फीस वाली रसीद भी साथ लेकर आना होगा। बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. सुरेश टंडन ने भरती के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सरकार के नियमों के मुताबिक ही सारी प्रक्रिया की जा रही है।
कोर्ट केस का भी देना होगा जवाब
बोर्ड मैनेजमेंट भले ही यह भरती कांट्रेक्ट पर कर रहा है। लेकिन इसके बाद भी भरती प्रक्रिया के लिए नियम काफी कड़े रखे गए हैं। इस दौरान आवेदन करने वालों को बोर्ड को यह भी बताना होगा कि उन पर कोई कोर्ट केस तो नहीं है। इसके अलावा कोई जांच तो नहीं चल रही है। तो उसका पूरा विवरण भी प्रोफार्मे में देना होगा।
इन पदों के लिए हो रही हैं भर्ती
पद संख्या
प्रिंसिपल 04
लेक्चरर(पीजीटी) 13
मास्टर/मिस्ट्रेस (टीजीटी) 20
जेबीटी/टीजीटी 13
एनटीटी 11
ऑन लाइन आवेदन ऐसे होगा
ऑन लाइन आवेदन करने के लिए आवेदकों को पहले डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद बोर्ड की वेबसाइट का होमपेज खुलेगा। पेज के दांयी तरफ विभिन्न कॉलम बने होंगे। उसी में सबसे आखिर में वेकेंसी नाम का कॉलम है। उस पर एक क्लिक करना होगा। फिर एक अन्य पेज खुलेगा। इसमें दो कॉलम बने होंगे। एक में भरती संबंधी नियम लिखे हैं। जबकि दूसरे में भरती संबंधी फार्म रखा गया है।