फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ice drug recovered from female smuggler in Kharar, woman arrested

Mohali News: खरड़ में महिला तस्कर से आइस ड्रग बरामद, महिला गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ice drug recovered from female smuggler in Kharar, woman arrested
मोहाली। पुलिस ने खरड़ स्थित एलआईसी कॉलोनी के पास नियमित जांच के दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से व्यावसायिक मात्रा में आइस ड्रग (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सीमा नाम की आरोपी के पास 55 ग्राम आइस बरामद हुई है। यह बरामदगी 25 अक्तूबर को एक चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान के दौरान हुई। सिटी खरड़ थाने की एक पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

जैसे ही टीम ने एक महिला को पैदल जाते देखा और उसे रोकने की कोशिश की। उसने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसने एक सफेद मोमी लिफाफा जमीन पर फेंक दिया। जांच करने पर पैकेट में क्रिस्टल आइस पाया गया। यह एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित एक सिंथेटिक उत्तेजक पदार्थ है। जब्त करने के बाद सिटी खरड़ पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की जांच के लिए उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आपूर्ति नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। यह अभियान सिटी खरड़ के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह की देखरेख में एएसआई बविंदर कुमार, हेड कांस्टेबल परविंदर सिंह, कांस्टेबल सीएसपी गगनदीप सिंह और महिला सीएसपी सुखदीप कौर की टीम ने चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed