फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   I thought the miscreants had set a trap, so I drove away: Gabbar Singh

मुझे लगा बदमाशों ने ट्रैप लगाया है, इसलिए भगा दी गाड़ी : गब्बर सिंह

Sun, 14 Apr 2024 04:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
I thought the miscreants had set a trap, so I drove away: Gabbar Singh
मोहाली। मटौर थाने के एसएचओ गब्बर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद वह सतर्क थे। उन्हें अंदेशा था कि उन पर हमला हो सकता है, इसलिए वह बुलेटप्रुफ गाड़ी में चलते थे। शनिवार को बुलेटप्रुफ गाड़ी में होने के कारण ही उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

एसएचओ गब्बर सिंह ने कहा कि वह मोहाली से रोपड़ स्थित अपने गांव जा रहे थे। कुराली के नजदीक उन पर बाईं तरफ से फायर किया गया। उन्हें लगा कि बदमाशों ने ट्रैप लगाया है। इस वजह से उन्होंने अपनी गाड़ी तेजी से साथ आगे बढ़ा ली। उन्होंने बताया कि उन पर फायरिंग एक पुल के नजदीक की गई। वहां से एक रास्ता पुल के ऊपर और दूसरा रास्ता नीचे की ओर जा रहा था। कहा कि गाड़ी के बुलेटप्रूफ होने के कारण गोली उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अफसरों को जानकारी दे दी गई है और रोपड़ में मामला भी दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि एसएचओ गब्बर सिंह को वर्ष 2023 में जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद सरकार ने उन्हें बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो गाड़ी दी थी। इंस्पेक्टर गब्बर सिंह पहले सीआईए रोपड़ में तैनात थे। वहां पर तैनाती के समय उन्होंने कई बदमाशों को पकड़ा। इसके बाद से ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं। फिलहाल वह मोहाली सिटी-1 के मटौर थाने में बतौर थाना प्रभारी ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed