फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband surrounded with his friends and beat his wife, case registered

Mohali News: पति ने साथियों संग घेरकर पत्नी को पीटा, केस दर्ज

Wed, 27 Sep 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Husband surrounded with his friends and beat his wife, case registered
नयागांव। पत्नी की नौकरी से नाखुश पति ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके और उसके सहकर्मी को पीट डाला। आरोपियों की पहचान पति करनबीर सिंह निवासी नयागांव, उसके दोस्त संजय, मनदीप सिंह और हैप्पी के रूप में हुई है। नवागांव पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित हीना निवासी नयागांव ने बताया कि वह पंचकूला सेक्टर-4 में एक निजी स्कूल में फिजिकल एजुकेशन की शिक्षिका है। उसकी शादी उक्त आरोपी करनबीर सिंह देओल के साथ 2016 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद वह उसके साथ झगड़ा और मारपीट करने लगा। वह उसकी नौकरी से नाखुश था। 20 सितंबर जब वह सेक्टर-48 से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने सहकर्मी सुखप्रीत सिंह के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान नयागांव पहुंचते ही उसके पति ने अपने उक्त दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया। उसने उसका और उसके सहकर्मी का फोन भी छीन लिया और सड़क के बीच उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसके पति के दोस्तों ने उसके साथ छेड़छाड़ और गलत हरकतें की और उनका वीडियो भी बनाया। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद उसने पति और उसके दोस्तों के खिलाफ नयागांव थाने में केस दर्ज करवाया है। अब तक दोनों के बीच राजीनामे की बात चल रही थी, लेकिन राजीनामा नहीं होने पर अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed