फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband stabbed to death for protesting against molestation of wife

Mohali News: पत्नी से छेड़छाड़ का किया विरोध तो पति की चाकू मारकर कर दी हत्या

Mon, 21 Jul 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Husband stabbed to death for protesting against molestation of wife
जीरकपुर। भबात गांव में रविवार सुबह पांच बजे पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मजदूर की उसके पड़ोसी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। जीरकपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी हत्या करने के बाद सुबह भाग गया था। घायल को सुबह जीएमसीएच सेक्टर- 32 चंडीगढ़ भेजा गया, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति मजदूरी करता था। वह स्वयं घरेलू काम करती है। उनके चार छोटे बच्चे हैं। वह करीब नौ साल से भबात में किराए के मकान पर रहती है। उसके अनुसार मकान की पहली मंजिल पर वह अपने परिवार और भाई के साथ रहती है, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर फैजान निवासी मुरादाबाद (यूपी) अपने पिता, भाई सुल्तान और रिहान के साथ करीब डेढ़ साल रह रहा है। महिला ने बताया कि 19 जुलाई की शाम 5 बजे जब वह ग्राउंड फ्लोर पर पानी भरने गई तो फैजान ने नशे की हालत में उसकी बाजू पकड़ ली। वह झटके से खुद को छुड़ाकर ऊपर चली गई और शाम को जब उसका पति और भाई काम से लौटे, तो उसने उन्हें यह बात बताई। दोनों ने जब फैजान से इस बारे में पूछताछ की तो वह गाली-गलौज पर उतर आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। मकान मालिक ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया।
विज्ञापन




रविवार सुबह जब महिला रोजाना की तरह पानी भरने नीचे गई, तो फैजान ने उसे फिर गालियां दी और धमकाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसका पति नीचे आया और फैजान को समझाने की कोशिश की। तभी फैजान अपने कमरे से चाकू लेकर आया और उसके पति पर लगातार तीन वार कर दिए। उसका पति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर महिला का भाई भी वहां पहुंचा। वह घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच सेक्टर- 32 चंडीगढ़ ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हमले के बाद फैजान मौके से भाग गया। देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed