{"_id":"615a14368ebc3ef8d81d7ca5","slug":"husband-seriously-injured-by-stabbing-his-wife-admitted-to-pgi-mohali-news-pkl428902383","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर किया गंभीर घायल, पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर किया गंभीर घायल, पीजीआई में भर्ती
विज्ञापन
नयागांव। शहर में रविवार को एक दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गुस्साए पति ने पत्नी के ऊपर चाकू से कई वार कर दिए। इस हमले में पत्नी गंभीर घायल हो गई और उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 23 साल की पूनम रानी अपने पति भूपेंद्र पाल के साथ गोविंद नगर में रहती है। रविवार सुबह दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पति ने उस पर चाकू से कई बार वार कर दिए। इस हमले में गंभीर घायल पूनम रानी को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस को दिए बयान में घायल पूनम ने बताया कि उसकी शादी 2018 में करनाल निवासी भूपेंद्र पाल से हुई थी। मेरी ननद मेरे मोबाइल फोन से अपने दोस्त को फोन किया करती थी। इसका पता जब परिवार को लगा तो फोन करने का आरोप मेरे ऊपर ही लगा दिया और मुझे घर से बाहर निकाल दिया। लेकिन समझौता होने के बाद 2020 से वह दोनों पति-पत्नी पंचकूला में रहने लगे। इस दौरान मैंने इस घरेलू झगड़े की शिकायत पंचकूला महिला पुलिस थाने में भी दी थी। लेकिन महिला थाने में हम दोनों पति-पत्नी मेें समझौता हो गया।
विज्ञापन
पूनम ने बताया कि इसके बाद हम दोनों अपने दो साल के बेटे के साथ नयागांव के गोविंद नगर में रहने लगे। यहां भी पति पुरानी बातों को लेकर अकसर झगड़ा किया करता था। बहुत बार पति उससे दहेज की मांग भी करता रहता था। इसके चलते रविवार सुबह पति ने उसके साथ दोबारा झगड़ा किया और बात इतनी बढ़ गई कि पति ने मेरी गर्दन, कमर और जांघ पर चाकू से वार कर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। नयागांव थाने की पुलिस ने आरोपी पति भूपेंद्र पाल के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।