फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband, mother-in-law and father-in-law beat up the woman, case registered

Mohali News: महिला के साथ पति, सास ससुर ने की मारपीट, केस दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Husband, mother-in-law and father-in-law beat up the woman, case registered
मोहाली। महिला के साथ उसके ससुराल वालों की ओर से 15 हजार रुपये न देने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान पति सचिन जैन, सास साता जैन और ससुर सुखदेव राज जैन सभी वासी फेज-6 के रूप में हुई है। फेज-8 पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पायल जैन (35) वासी फेज-9 मोहाली ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नवंबर 2013 में सचिन जैन के साथ हुई थी। उसके मायके वालों ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किया था। शादी के बाद उसका पति कोई काम नहीं करता और उसके मायके वालों से रुपयों की मांग करता। वह खुद एक निजी कंपनी में काम करता है। उक्त आरोपी उसे परेशान करने के साथ मारपीट भी करते हैं। 21-22 जुलाई की रात को वह उसका पति और उसकी बेटी पार्टी से आ रहे थे तो उसके पति ने 15 हजार रुपये की मांग की जिस पर उसने कहा कि उसके पास रुपये नहीं है तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घर आने पर ससुराल वालों ने फिर से साथ मारपीट की। उसने जब अपने भाई को फोन करके बुलाया तो उसका भाई पीसीआर टीम के साथ वहां आया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 में दाखिल करवाया। पुलिस अभी आरोपी पति और सास-ससुर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed