फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband gave betel nut for six lakhs to get the teacher killed

टीचर को मरवाने के लिए पति ने ही दी थी छह लाख में सुपारी

Sun, 22 Dec 2019 02:20 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 22 Dec 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Husband gave betel nut for six lakhs to get the teacher killed

खरड़ के नामी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका सरबजीत कौर की हत्या उसके पति ने सुपारी देकर करवाई थी। सौदा छह लाख रुपये में तय हुआ था। एक लाख आरोपी को एडवांस दिए गए थे। पुलिस ने शनिवार को एक हत्यारोपी को बठिंडा से दबोच लिया है। उसी ने यह खुलासा किया है। हालांकि टीचर का पति हरविंदर सिंह फरार है। पुलिस मानकर चल रही है कि वह विदेश भाग गया है।

विज्ञापन


शनिवार को एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर व कार भी बरामद कर ली है। आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ छिंदा बाबा पुत्र बलविंदर सिंह निवासी दिलायलपुरा मिर्जा थाना दिलायलपुरा भगता भाई का जिला बठिंडा का रहने वाला है। वह वहां के एक डेरे के महंत का ड्राइवर है। एसएसपी ने बताया कि हत्या करने के बाद जिस कार में आरोपी भागा था। उस कार चालक की भी पहचान हो गई। वह भी जल्द गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन


ऐसे दी थी आरोपी को सुपारी
एसएसपी ने बताया कि सरबजीत कौर और हरविंदर रिलेशनशिप में थे। हरविंदर पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। वह करीब पांच सालों से सरबजीत के साथ ही रह रहा था। दोनों फ्रांस भी जा चुके थे। कुछ समय पहले वह इंडिया आए थे। इसके बाद दोनों के संबंध बढ़िया नहीं चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरविंदर सिंह संधू निवासी बरनाला गांव दियालपुरा मिर्जा जिला बठिंडा स्थित डेरे पर जाता था। डेरा महंत के ड्राइवर जसविंदर सिंह उर्फ छिंदर बाबा से उसकी जान पहचान थी। उसने अपना सारा दुख उसके सामने रोया। इसके बाद उसने उसे ही हत्या के लिए सुपारी दी थी और खुद विदेश से चला गया।

आरोपी ने पांच दिसंबर को खरड़ के नामी स्कूल के बाहर महिला टीचर की हत्या की थी। हत्या के समय टीचर की पांच साल की बेटी भी साथ थी। उसने पूरा वाकया पुलिस को बताया था। इसके बाद टीचर के पिता राजकुमार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज हुआ था।


खरड़ में रुककर रेकी की फिर की वारदात
जांच में सामने आया कि महिला के पति ने हत्या से करीब एक महीना पहले आरोपी को सुपारी दी थी। इसके बाद आरोपी ने खरड़ में डेरा डाल लिया था। वह उसकी काफी समय से रेकी कर रहा था। साथ ही वह हत्या के लिए उपयुक्त समय और स्थान की तलाश में था। ऐसे में उसने स्कूल लगने के समय को उपयुक्त समझा था। क्योंकि वहां से सीधे रोड हाईवे पर मिलती है। इसके बाद वह कहीं भी आ जा सकता था। पांच दिसंबर को पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया और अपने साथी के साथ कार में फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed