फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband commits suicide due to wife's illicit relationship

पत्नी के अवैध संबंधों के कारण पति ने की आत्महत्या

Tue, 17 May 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide due to wife's illicit relationship
नयागांव (मुल्लांपुर)। गांव फिरोजपुर निवासी अमरजीत सिंह (38) ने जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में मृतक की पत्नी चरणजीत कौर एवं मनजीत सिंह निवासी फिरोजपुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह ड्राइवर था। उसके भाई ने पुलिस को शिकायत दी है कि अमरजीत की पत्नी चरणजीत कौर के गांव के ही रहने वाले मनजीत सिंह के साथ पिछले दो-ढाई साल से अवैध संबंध थे। इसके बारे में अमरजीत सिंह एवं पूरे परिवार ने चरणजीत कौर को कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं मानी थी। 14 मई को इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था। इस पर मनजीत सिंह के कहने पर चरणजीत कौर खरड़ सामान्य अस्पताल में जाकर दाखिल हो गई थी। अमरजीत सिंह ने इस बात से परेशान होकर कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के भाई के बयानों पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed