फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Human rights organization celebrated Deepawali in leprosy ashram

मानवाधिकार संगठन ने कुष्ट आश्रम में मनाई दीपावली

Thu, 27 Oct 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Human rights organization celebrated Deepawali in leprosy ashram
डेराबस्सी। हर साल की तरह मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मुबारिकपुर स्थित कुष्ठ आश्रम में मौजूद लोगों के साथ ग्रीन दीपावली मनाई। इस अवसर पर संस्था ने कुष्ठ आश्रम में उपस्थित लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार फल, मिठाई, तेल की बोतलें, मोमबत्ती, दीये, बिस्कुट और अन्य सामान वितरित किया। इस मौके पर संस्था ने कुष्ठ आश्रम के कल्याण की भी प्रार्थना की और लोगों को दीपावली की बधाई दी।
विज्ञापन

बता दें कि उक्त संस्था 2005 से कुष्ठ आश्रम की सेवा सभा का आयोजन कर रही है। जो समय-समय पर उनकी जरूरत के हिसाब से उनकी जरूरत का सामान बांटते हैं। मानवाधिकार संगठन ने अन्य संगठनों के सहयोग से पहले कुष्ठ आश्रम के सदस्यों के लिए मंदिर बनवाया और इसके बाद उन्होंने 10-15 छोटे कमरे बनाए। इससे पहले ये लोग झुग्गियों में रहते थे। इनकी हालत बेहद खराब थी। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों में चरणजीत मेहता, खान साहब, डॉ. मदन खन्ना, बंत सिंह ढकोला, जतिंदर कौर, सतनाम कौर सोनम, रंजू कुमारी, बलवंत पन्नू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed