फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hotel Seal; Two gangsters presented in court, got five days remand

Mohali News: होटल सील<bha>;</bha> दो गैंगस्टरों को कोर्ट में किया पेश, पांच दिन का रिमांड मिला

Fri, 03 Nov 2023 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hotel Seal; Two gangsters presented in court, got five days remand
जीरकपुर/डेराबस्सी। बलटाना के होटल ग्रैंड विस्टा में बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार दो गैंगस्टरों परमजीत सिंह और कमलजीत सिंह को पुलिस ने वीरवार को डेराबस्सी अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, मुठभेड़ में घायल तीसरे गैंगस्टर लवजीत फेज-6 के सिविल अस्पताल से जीएमसीएच-32 रेफर किया गया। दूसरी ओर पुलिस ने होटल को सील कर कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फोरेंसिक टीम जांच के लिए होटल पहुंची।
विज्ञापन

बता दें कि बठिंडा (पंजाब) में माल रोड व्यापार यूनियन के प्रधान हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की 28 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद हरजिंदर के हत्यारे फरार हो गए थे। 31 अक्तूबर को हत्यारे छुपने के लिए पंजाब से जीरकपुर पहुंचे और बलटाना के कलगीधर एनक्लेव स्थित होटल ग्रैंड विस्टा में कमरा ले लिया। इसकी खबर पुलिस को मिल गई, जिसके बाद बुधवार दोपहर पुलिस ने होटल को चारों तरफ से घेरकर गैंगस्टरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसमें गैंगस्टर लवजीत और डीएसपी पवन कुमार घायल हो गए। पुलिस ने तीनों गैंगस्टरों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल के कमरा नंबर 207 में मौजूद हरजिंदर सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी लवजीत ने ही पुलिस पर फायरिंग की थी। कमरा बुक करवाने के लिए गैंगस्टर परमजीत सिंह की पहचानपत्र का इस्तेमाल किया गया था, जो जाली नहीं बल्कि असली था। यह भी खुलासा हुआ है कि बठिंडा में हुई व्यापारी हरजिंदर सिंह की हत्या में पकड़े गए तीनों गैंगस्टरों में से केवल लवजीत ही शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांलाकि सूत्रों के मुताबिक, बठिंडा कत्लकांड के दौरान लवजीत सिंह ने गोली चलाई और कमलजीत सिंह उर्फ कोमल मोटरसाइकिल चला रहा था। हत्या के लिए परमजीत सिंह पम्मा ने लवजीत को हथियार मुहैया करवाए गए थे। फिलहल पुलिस इनके पिछले रिकार्ड खंगाल रही है। तीनों गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंग से कैसे और कब से जुड़े हैं, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। लवजीत का ऑपरेशन होने के बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस उसका रिमांड मांगेगी।


जिला अस्पताल में सीटीवीएस सर्जन नहीं होने पर किया रेफर
फेज-6 अस्पताल के एक डॉक्टर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि गैंगस्टर लवजीत के पैर में रक्त वाहिका के पास गोली लगी है। गोली निकालने के दौरान रक्त वाहिकाओं के क्षतिग्रस्त होने पर उसके इलाज के लिए सिविल अस्पताल में सीटीवीएस सर्जन नहीं है इसलिए उसे जीएमसीएच-32 रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed