फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Horse riding festival in Karoran from today, preparations complete

Mohali News: करोरां में घुड़सवारी महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी

Sat, 01 Mar 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Horse riding festival in Karoran from today, preparations complete
मोहाली। नयागांव के करोरां में होने वाले घुड़सवारी महोत्सव के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस इवेंट का आयोजन मोहाली के द रेंच फॉरेस्ट हिल रिजाॅर्ट में किया जाएगा। इसमें करीब ढाई सौ घोड़े और उनके सवार भाग लेंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन ने राज्य के पहले घुड़सवारी उत्सव के लिए प्रबंध पूरे कर लिए हैं। एडीसी (शहरी विकास) अनमोल सिंह धालीवाल ने महोत्सव के लिए तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर प्रबंधों की समीक्षा की। सोनम चौधरी ने सभी अधिकारियों और परामर्शदात्री एजेंसी को शाम तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 1 मार्च से शुरू हो रहे इस अनूठे एवं अद्वितीय महोत्सव के दौरान दो दिन में करीब 34 कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब के सहयोग से दो दिवसीय अनूठा महोत्सव आयोजित किया गया है। कई प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले का हिस्सा होंगे। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की टीमें दिन में प्रस्तुति देंगी। प्रसिद्ध पंजाबी गायिका मीत कौर और दिलप्रीत ढिल्लों क्रमशः पहले और दूसरे दिन दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन टेंट पेगिंग, सिक्स बार जंपिंग, स्वार्ड इंडिविजुअल टेंट पेगिंग, हॉर्स डांस प्रतियोगिता, फैशन शो, ओपन हेक्स, फैरियर टेस्ट, मिल्क टीथ फिली रिंग, हॉर्स डिस्प्ले, मिल्क टीथ कोल्ट रिंग और फैशन शो पहले दिन के कार्यक्रमों का हिस्सा होंगे।


दूसरे दिन 2 मार्च को लांस व्यक्तिगत टेंट पेगिंग, शो जंपिंग डर्बी, स्वोर्ड टीम टेंट पेगिंग, फैंसी ड्रेस, फाइनल रन स्वोर्ड टीम, मेडले रिले, मेडल सेरेमनी, ड्रेसेज एलीमेंट्री, शो जंपिंग ग्रुप 1-2-3, पोल बेंडिंग रेस, बॉल एंड बकेट डिस्प्ले, हॉर्स डिस्प्ले जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर डीएसपी नवीनपाल सिंह लेहल, हरजिंदर सिंह, दपिंदर सिंह बराड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed