फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Home care young man caught stealing

Mohali News: घर में देखभाल करने वाले युवक को चोरी करते हुए पकड़ा

Fri, 03 Nov 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Home care young man caught stealing
नयागांव। गांव खैरपुर में घर की देखरेख करने वाले एक युवक को घर से सामान चोरी करते वक्त उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सन्नी सिंह वासी गांव कुलार जिला लुधियाना के रूप में हुई है। इस संबंध में माजरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अवतार सिंह वासी गांव खैरपुर ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का एक्सीडेंट होने के कारण उन्होंने उसकी देखभाल करने के लिए उक्त व्यक्ति को रखा था। कुछ दिन पहले घर से एक सोने की चेन गुम हो गई थी। उन्होंने सोचा कि चेन वह घर में कहीं रखकर भूल गए हैं। इसके बाद एक नवंबर को जब उन्होंने घर से किसी काम से बाहर जाना था तो भाई का ध्यान रखने के लिए सन्नी को कहा। वह और उसकी पत्नी फिर घर से कुछ दूर आगे गए तो वह कुछ सामान घर पर ही भूल गए, जिसे लेने के लिए वह वापस घर जाने लगे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। आरोपी सन्नी घर के अंदर का ताला तोड़कर तलाशी कर रहा था, जिसे उन्होंने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article