{"_id":"688df3714f7ee278200c310b","slug":"hockey-player-jasmine-kaur-returned-to-mohali-after-winning-gold-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैस्मिन कौर ने बढ़ाया देश का मान: एशियाई रोलर स्केटिंग हॉकी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, मोहाली में हुआ जोरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैस्मिन कौर ने बढ़ाया देश का मान: एशियाई रोलर स्केटिंग हॉकी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, मोहाली में हुआ जोरदार
Sat, 02 Aug 2025 04:46 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी मोहाली
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 02 Aug 2025 04:46 PM IST
सार
20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग हॉकी चैंपियनशिप में भारत की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया जिसेमें मोहाली की रहने वाली जैस्मिन कौर का योगदान बेहद अहम रहा। जैस्मिन के स्वदेश लौटने पर मोहाली में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
जैस्मिन कौर
- फोटो : संवाद
विस्तार
दक्षिण कोरिया में हाल ही में आयोजित 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग हॉकी चैंपियनशिप में भारत की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस गौरवशाली उपलब्धि में पंजाब की कई लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें मोहाली की रहने वाली जैस्मिन कौर का योगदान बेहद अहम रहा।
टीम की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वालों में शामिल रही जैस्मिन ने खेल के मैदान पर ऐसा जलवा दिखाया कि न सिर्फ मोहाली, बल्कि पूरे देश को उन पर गर्व हुआ। जैस्मिन के स्वदेश लौटने पर मोहाली में उनका जोरदार स्वागत किया गया। परिजनों और मोहाली के स्थानीय लोगों ने न केवल मिठाइयां बांटी बल्कि केक काटकर खुशी का इजहार किया। शहर की कई सामाजिक संस्थाओं और खेल प्रेमियों ने जैस्मिन को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जैस्मिन ने इस मौके पर कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, पूरे देश की है। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत, टीम वर्क और कोच के मार्गदर्शन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया। जैस्मिन ने खास तौर पर मोहाली और पंजाब के खेल प्रेमियों का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। इस स्वर्णिम सफलता के बाद मोहाली समेत पूरे पंजाब में खुशी की लहर है और लोग उम्मीद जता रहे हैं कि जैस्मिन भविष्य में भी देश के लिए पदक लाएंगी।