{"_id":"686d80a8dc08b69b93003cad","slug":"highway-jam-reaches-streets-elderly-and-sick-people-find-it-difficult-to-live-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130976-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हाईवे का जाम गलियों तक पहुंचा, बुजुर्ग और बीमारों का रहना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हाईवे का जाम गलियों तक पहुंचा, बुजुर्ग और बीमारों का रहना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
जीरकपुर। चडीगढ़-अंबाला हाईवे पर जाम से बचने के लिए वाहन चालकों को दोनों तरफ गलियों का सहारा लेना पड़ता है। छोटी-छोटी गलियों से निकलने की वजह से क्षेत्र के लोग भी परेशान होते हैं। वाहनों के हॉर्न की आवाज से गलियों और अन्य कॉलोनियों में रहने वाले बीमार और बुजुर्ग परेशान होते हैं। वाहनों की भरमार से गलियां भी कुछ घंटों के लिए जाम हो जाती हैं। इस जाम से बचने के लिए ड्यूटी और स्कूल जाने वाले बच्चे निर्धारित से घंटों पहले ही घर से निकल जाते हैं।
जब पटियाला चौक पर जाम की स्थिति बनती है तो लोग अपने वाहन साथ लगती गलियों टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली, बादल कॉलोनी, एनके शर्मा रोड की तरफ मोड़ लेते हैं। ये वाहन आगे रिहायशी क्षेत्र में निकलते हैं। दूसरी तरफ पुरानी कालका रोड पर भी वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। पुरानी कालका रोड पर जाम लगने से वहां से छोटी-छोटी गलियां अंदर से घूमकर प्रीत कॉलोनी की तरफ जाती हैं। लोग उनमें से निकलना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा पटियाला रोड की तरफ से आने वाले वाहन लकी ढाबे के साथ वाली गली में से निकलने लगते हैं। अगर पटियाला रोड पर जाम लंबा हो जाए तो लोग सब्जी मंडी वाले मोड़ से प्रभात रोड की तरफ से होते हुए जरनैल एनक्लेव से होते हुए रंजन प्लाजा से निकलकर चंडीगढ़ रोड पर चढ़ते हैं। इसी तरह अगर जीरकपुर के कालका चौक पर जाम की स्थिति बनती है तो लोगों द्वारा जाम में से निकलने के लिए सोनू स्वीट्स वाली गली प्रभात रोड का सहारा लिया जाता है और वह लॉटरी बाजार से होते हुए रंजन प्लाजा में से बाहर निकलते हैं।
ग्राहक परेशान होते हैं
छोटी सड़कों पर स्थित दुकानदारों को अब अपनी दुकान के बाहर अपने निजी वाहन के साथ-साथ दुकान पर आने वाले ग्राहक के वाहन खड़े करने भी मुश्किल हो रहे हैं। - सतविंदर पाल, जीरकपुर
विज्ञापन
बच्चे खेल नहीं पाते
रिहायशी क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण अब बच्चों का भी बाहर खेलने मुश्किल हो गया है। कोई भी तेज रफ्तार वाहन बाहर खेलते हुए बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। - उमेश जैन बावा, जीरकपुर
हॉर्न से परेशानी होती है
रिहायशी क्षेत्र से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहन बुजुर्गों को भी परेशान करते हैं। मोड़ पर ऊंची आवाज में हॉर्न बजने से घर में बीमार पड़े बुजुर्गों को परेशानी होती है। उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। - सतीश कुमार, जीरकपुर
पुलिस अभियान चलाए
नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस को मिलकर अभियान चलाना चाहिए। हाईवे के किनारो पर अवैध कब्जे छुड़वाने चाहिए और गलत तरीके से खड़े किए जाते वाहनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके और जाम की स्थिति ना बने। - एंजल बंसल, जीरकपुर
अवैध कब्जे छुड़वाना तो नगर परिषद का काम है। गलत जगह पर खड़े किए वाहनों और गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा। - गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर