फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   High trees will not become a problem, corporation will buy two ultra modern pruning machines

अब ऊंचे पेड़ नहीं बनेंगे दिक्कत, निगम खरीदेगा दो अति आधुनिक प्रूनिंग मशीने

Thu, 27 Oct 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
High trees will not become a problem, corporation will buy two ultra modern pruning machines
मोहाली। वीआईपी शहर में पेड़ों की प्रूनिंग के लिए नगर निगम अब अति आधुनिक दो नई मशीनें खरीदने की तैयारी में है। इन मशीनों की विशेषता यह होगी कि यह करीब साठ फुट ऊंचाई तक पेड़ों की छंटाई करने में सक्षम होंगी। इनके कटर भी आकर्षक होंगे। साथ ही प्रूनिंग मशीन पर काम करने वाली सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा। इस प्रोजेक्ट पर लाखों रुपये की लागत से काम कर रहा है। इनके आने से नगर निगम के काम में तेजी आएगी। साथ ही प्रत्येक जोन के लिए एक मशीन हो जाएगी। इतना ही नहीं नगर निगम के अधीन आने वाले एरिया प्रूनिंग के काम में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के अधीन 50 वार्ड आते हैं, जबकि आने वाले समय में कुछ नया एरिया भी नगर निगम का हिस्सा होगा। लेकिन अधिक पावर वाली एक ही प्रूनिंग मशीन नगर गिनम के पास थी। जिसकी वजह से एक समय में कुछ एरिया में ही काम हो पाता था। जबकि छोटी मशीनों से यह काम संभव नहीं है। इसके अलावा पूरे एरिया में सूखे पेड़ों को हटाने के लिए सर्वे से लेकर अन्य काम नगर निगम ने पूरे कर लिए थे। ऐेसे में अब नगर निगम ने दो नई मशीनें खरीदने का फैसला लिया है। इसके लिए उच्च अधिकारियों से मंजूरी मिल चुकी है। वित्त एंड ठेका कमेटी से फाइल आगे बढ़ गई है। अगर सबकुछ सही रहा तो अगले महीने यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ जाएगा। इसके बाद नगर निगम के पास तीन अति आधुनिक मशीनें शामिल हो जाएंगी। जबकि दो छोटी मशीन पूर्व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की ओर से अपने फंड से मुहैया करवाई गई हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा नए बसे सेक्टरों को होगा। क्योंकि वहां पर प्रूनिंग का काम काफी पीछे है। कई बार लोग इस मामले को नगर निगम के अधिकारियों को मिले थे।
विज्ञापन

विदेश से मंगवाई गई मशीन भी निगम को मिलेगी
भले ही नगर निगम दो अति आधुनिक मशीनें खरीदने की दिशा में काम कर रहा है। लेकिन कुछ साल पहले विदेश से मंगवाई गई प्रूनिंग मशीन को भी नगर निगम के बेड़े में शामिल करने की तैयारी है। भले ही यह मामला कोर्ट में चल रह है। लेकिन इलाके के विधायक कुलवंत सिंह इसके संकेत कुछ समय पहले ही दे चुके हैं। उनका कहना है कि उक्त मशीन नगर निगम की जरूरत है। क्योंकि मशीन में कई फीचर हैं। जो कि पेड़ों की छंटाई से लेकर बोर्ड की सफाई और अन्य काम कर सकती है। यह मशीन लोकल मशीनों की अपेक्षा बहुत तेजी से काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालमखीरों की तुड़वाई बनी मुसीबत
भले ही नगर निगम अति आधुनिक प्रूनिंग मशीनें खरीदने की तैयारी में है। लेकिन इलाके में लगे बालमखीरे के फल हादसों को न्योता दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस दिशा में पहल के आधार पर काम किया जाए। ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।

जल्दी ही मिलेेगा लोगों को तोहफा
नगर निगम की कोशिश शहर को अति आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाना है। इसके तहत ही यह पूरी प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही लोगों को मशीनों का तोहफा मिलेगा। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed