{"_id":"622cfd160f6f7055074c4708","slug":"high-speed-trolley-collided-with-auto-4-including-woman-died-mohali-news-pkl44452827","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्राले ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला समेत 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्राले ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला समेत 4 की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। कुराली-खरड़ राष्ट्रीय हाईवे पर तेज रफ्तार ट्राले ने अपने आगे जा रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान सूरजवती, ऑटो चालक रविंदर कुमार, सोनू व महिपाल के रूप में हुई। जबकि बिमला जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही है। यह सारे मूलरूप से गांव बरदान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर चालक जसप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार की देर शाम को गांव सहौड़ा के निकट हुआ। खरड़ सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि सभी मृतक आसपास के इलाके में मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार शाम वह अपने घर वापस जाने के लिए ऑटो में सवार होकर खरड़ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। जहां से उन्होंने अपने गांव के लिए ट्रेन पकड़नी थी। जब इनका ऑटो सहौड़ा गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने ऑटो को टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर से ऑटो में सवार एक महिला सूरजवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल मोहाली पहुंचाया गया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक रविंदर कुमार, सोनू व महीपाल की भी मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल बिमला जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही है।