{"_id":"62d07a0898040247774b1f5c","slug":"heavy-rain-in-mohali-highway-jam-mohali-news-pkl456584246","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटा बारिश न झेल पाया मोहाली, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटा बारिश न झेल पाया मोहाली, हाईवे जाम
विज्ञापन
मोहाली। जिले में वीरवार शाम करीब एक घंटा हुई मूसलाधार बारिश से एक बार फिर कई इलाकों में जलभराव की नौबत आ गई। शहर के अंदरूनी एरिया से लेकर चंडीगढ़-खरड़ हाईवे, खरड़-बनूड़ हाईवे पर जलभराव होने से जाम की स्थिति बन गई। कई जगह पेड़ तक गिर गए। वहीं बिजली भी गुल हो गई। नगर निगम, काउंसिल, दमकल व पुलिस विभाग ने मोर्चा संभाला। हालांकि जानी नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। रात साढ़े नौ बजे तक सड़कों पर पानी भरा होने से लोग परेशान होते रहे।
शाम सवा छह बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई जो सात बजे तक चली। हालांकि इसके बाद बारिश धीमी पड़ गई। तेज बारिश के चलते सड़कों पर डेढ़ फुट से ऊपर पानी बह रहा था। वहीं फेज-चार के रिहायशी एरिया में जल निकासी के लिए लगाया पंप चला ही नहीं। इस वजह से इलाके के कई घरों में जल भर गया। इस दौरान मौके पर कर्मी भी नहीं दिखे। हालात बिगड़ते देख दमकल विभाग को बुलाया गया। इस दौरान डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी और पूर्व पार्षद अशोक झा जलभराव की समस्या दूर करवाने और पेड़ हटवाने के लिए खुद शहर में कई जगह गए।
दूसरी तरफ फेज-3बी2 में सड़क पर पेड़ गिर गया। इस वजह से जाम की स्थिति बन गई। पेड़ गिरने के कारण फेज-तीन-पांच से सात की तरफ जाने वाली सड़क पर आवाजाही काफी देर तक बंद रही। इसी तरह कुंभड़ा चौक, पीसीए चौक, फेज-11, सेक्टर-70, एयरपोर्ट रोड पर जलभराव हो गया। इस वजह लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। रिटायर्ड एक्सईएन एनएस कलसी ने बताया कि इस जलभराव के लिए नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी जिम्मेदार हैं इसलिए उन पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कुछ सीनियर अधिकारियों के तबादलों की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
खरड़-जीरकपुर में हालत खराब, हाईवे पर कई फुट पानी
जीरकपुर और खरड़ में बारिश की वजह से लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ी। फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ जलभराव हो गया। वहीं पटियाला लाइट प्वाइंट पर भी लोग पानी भरने से परेशान हुए। इस दौरान गांव देसूमाजरा के कुछ घरों में पानी भर गया। दूसरी तरफ गोपाल स्वीट्स, पीआर-सात एयरपोर्ट रोड, निजर लाइट प्वाइंट पर पानी की वजह से जाम की स्थिति बन गई है। इसी तरह खरड़, लांडरां, तंगोरी और बनूड़ रोड पर पानी भर गया। इस वजह से वहां पर जाम लग गया। काफी देर तक लोग परेशान होते रहे। इसी तरह की दिक्कत कुराली में भी आई।
नयागांव और न्यू चंडीगढ़ में भी हालत खराब
नयागांव और न्यू चंडीगढ़ में भी बारिश से हालत खराब हो गए। इस दौरान दशमेश नगर, आदर्श नगर, जनता कॉलोनी, कुमाऊं कॉलोनी, विकास नगर में सड़क पर डेढ़ फुट पानी बह रहा था। इस दौरान बिजली न होने की वजह से स्ट्रीट लाइट बंद हो गई। अंधेरे में ड्रेनेज लाइनों के टूटे ढक्कनों से कई लोग हादसों का शिकार हुए। दूसरी तरफ पहाड़ों पर हुई बारिश की वजह से पटियाला की राव में पानी का बहाव बढ़ गया। इस कारण पटियाला की राव के किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई। सहमे हुए लोगों ने परिवारों के साथ इकट्ठे बैठकर दो घंटे का समय बिताया। न्यू चंडीगढ़ में सड़कें टूटी होने के कारण बारिश के समय लोगों को परेशानी का सामना पड़ा। दूसरी तरफ तोगा, छोड़ी बड़ी नंगल एंव सिसवां में लोग दहशत में रहे।