{"_id":"6345d5322d888b174100e2c8","slug":"hearing-on-bail-of-accused-of-cu-scandal-postponed-will-be-held-today-mohali-news-pkl4651707109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू कांड के आरोपियों की जमानत पर सुनवाई टली, आज होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयू कांड के आरोपियों की जमानत पर सुनवाई टली, आज होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में गिरफ्तार युवती, सन्नी मेहता और फौजी संजीव सिंह की जमानत पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। वह किन्हीं कारणों से टल गई। इस पर अब बुधवार को दोपहर 12 बजे सुनवाई होगी।
सन्नी मेहता और संजीव सिंह ने सात अक्तूबर और युवती ने 11 अक्तूबर को नियमित जमानत के लिए याचिका लगाई थी। बता दें कि एक अक्तूबर को रंकज, सन्नी और युवती को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसमें से रंकज को छह अक्तूबर को जमानत मिल चुकी है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश से मामले में पकड़े गए फौजी संजीव सिंह को छह अक्तूबर को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा था।
18 सितंबर को अश्लील वीडियो हुआ था वायरल
18 सितंबर को सीयू में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया था। उस दिन यूनिवर्सिटी में काफी बवाल हुआ। इसमें पहले पुलिस ने युवती और इसके बाद सन्नी मेहता और फिर रंकज वर्मा को इस मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश से फौजी संजीव सिंह को पकड़ा गया था।