फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hearing in serial killer Monu Kumar's murder case of woman, husband testified in tears

Mohali News: सीरियल किलर मोनू कुमार के महिला के हत्या मामले में हुई सुनवाई , पति ने रोते हुए दी गवाही

Tue, 24 Dec 2024 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hearing in serial killer Monu Kumar's murder case of woman, husband testified in tears
चंडीगढ़। पिछले 14 साल में तीन महिलाओं की हत्या के आरोपी सीरियल किलर मोनू कुमार (39) के खिलाफ वर्ष 2024 फरवरी में 55 साल की महिला की हत्या मामले में सोमवार एडिशनल सेशंस जज की कोर्ट में सुनवाई हुई। मृतका मोहाली की निवासी थी। सोमवार को सुनवाई में मृतका के पति राम ओघा के बयान दर्ज हुए। मोनू के वकील सुनील कुमार पांडे ने अदालत में उससे कई सवाल किए। इस दौरान कटघरे में राम ओघा पत्नी की मौत से जुड़े सवालों के जवाब देते भावुक हो गया और रोने लगा।
विज्ञापन

मोनू के वकील के मुताबिक राम ओघा ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी को भूलने की बीमारी थी और उसका इलाज चल रहा था। उन्हें एक जानकार अजय से पता चला था कि उनकी पत्नी की लाश सेक्टर-54 के जंगली एरिया मेें मिली है। उसने पत्नी की लाश की पहचान की थी हालांकि उसे वक्त आदि की जानकारी नहीं थी। बचाव पक्ष के मुताबिक इससे पहले मामले में एक कांस्टेबल के बयान दर्ज हुए थे। उसमें निकल कर आया था कि पुलिस ने कोर्ट गेट के बाहर मोनू से पूछताछ की थी। रिमांड मिलने से पहले इस तरह की पूछताछ को लेकर बचाव पक्ष ने सवाल उठाए थे। मोनू पर इस केस में सितंबर में हत्या की धारा में आरोप तय हुए थे। अब 20 जनवरी को बाकी गवाहियां होंगी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शाहपुर कॉलोनी, सेक्टर-38 के मोनू को इस केस में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने मलोया के जंगलों में 40 वर्षीय महिला की रेप और हत्या समेत 2010 जुलाई में 22 साल की एमबीए स्टूडेंट की रेप और हत्या की वारदात भी कबूली थी। तीनों केसों में डीएनए रिपोर्ट की अहम भूमिका रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed