फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health minister started procurement, expected 1.25 lakh metric tonnes of wheat to come in grain market

सेहत मंत्री ने शुरू करवाई खरीद, अनाज मंडियों में सवा लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की उम्मीद

Sun, 11 Apr 2021 06:07 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Health minister started procurement, expected 1.25 lakh metric tonnes of wheat to come in grain market
सेहत मंत्री ने शुरू करवाई खरीद, अनाज मंडियों में सवा लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की उम्मीद
विज्ञापन

खरड़ की भागोमाजरा अनाज मंडी गेहूं की खरीद की तैयारियों पूरी, किया जाएगा कोरोना गाइडलाइन का पालन
माई सिटी रिपोर्टर
खरड़। जिले में गेहूं खरीद की औपचारिक रूप से शुरूआत रविवार को कर दी गई। इसका शुभारंभ सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भागोमाजरा की अनाज मंडी में करवाया है। कोरोना काल के दौरान जिले की मंडियों में इस सीजन के दौरान करीब सवा लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की उम्मीद की जा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए जिले में गेहूं खरीद की तैयारियां की गई हैं। जिसमें कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना सुनिश्चित किया गया है।
सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भागोमाजरा की अनाज मंडी में गेहूं खरीद की औपचारिक शुरूआत करवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले की अनाज मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को खरीद के दौरान किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। कोरोना काल के दौरान फसल के पिछले दो सीजन में खरीद का काम सुचारू रूप से किया गया है। इस बार भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार जिले की मंडियों में एक लाख 23 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आमद की उम्मीद है। किसानों को समय पर अदायगी सुनिश्चित की गई है और साथ ही गेहूं की लिफ्टिंग में भी देरी नहीं होने दी जाएगी। सेहत मंत्री ने किसानों से भी अपील की है कि तय मापदंडों के मुताबिक ही फसल मंडियों में लाएं। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सभी अनाज मंडियों में संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सेहत मंत्री ने किसानों और आढ़तियों सहित खरीद की प्रक्रिया से जुड़े हर व्यक्ति को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर खरड़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा ने कहा कि खरीद से पहले किसानों और आढ़तियों की मांगों को देखते हुए कई काम करवाए गए हैं। इनमें बनूड़-लांडरा रोड को मंडी से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण करवाने सहित मंडी की फड़ (पक्की जगह) को चौड़ा करवाकर शेड डलवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों पर 27 लाख रुपये का खर्च आया है। गेहूं खरीद की शुरूआत करवाने के मौके पर पहुंचे सेहत मंत्री को आसपास के गांवों की पंचायतों ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नायब तहसीलदार सतविंदर सिंह रणीके, खरड़ मार्केट कमेटी के सचिव इंदरजीत सिंह, पनसप के इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह, मंडी सुपरवाइजर हरपाल सिंह, ब्लॉक समिति के सदस्य बलजीत सिंह भागोमाजरा, जत्थेदार बलबीर सिंह बैरमपुर, गांव बैरमपुर के सरपंच सुदेश कुमार गोगा, मौजपुर के सरपंच मंगा सिंह, भागोमाजरा के सरपंच अवतार सिंह तारी, पूर्व सरपंच जसविंदर सिंह भोला, जसवंत सिंह, अजैब सिंह पूनिया, पंच जसवीर सिंह, राजीव कुमार, परमजीत सिंह पासी, सुखपाल सिंह सहित नजदीकी गावों के ग्रामीण, आढ़ती और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed