फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health department examines 90 homes, water samples taken from five places

सेहत विभाग ने की 90 घरों की जांच, पांच जगह से लिए पानी के नमूने

Thu, 24 Dec 2020 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Health department examines 90 homes, water samples taken from five places
डेराबस्सी। सेक्टर-18 के अधीन पड़ती अनाज मंडी के गुरुद्वारा साहिब के नजदीक रिहायशी क्षेत्र में दूषित पानी से डायरिया फैलने संबंधी अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने बाद में सेहत विभाग हरकत में आ गया है। बुधवार को सेहत विभाग की टीम ने 90 घरों की जांच की और पांच जगहों से पानी के सैंपल भरे।
विज्ञापन

इसके अलावा सेहत विभाग ने चिट्ठी लिखकर नगर परिषद को उक्त क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या हल करने की हिदायत की है। सेहत विभाग की टीम ने उक्त मुहल्ले में क्लोरीन की गोलियां भी बांटीं।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने बताया कि लोगों का कहना है कि कई दिन से उन्हें दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले आधे घंटे तक पानी काफी गंदा व बदबूदार आता है। दूषित पानी का इस्तेमाल करने से मोहल्ले में लोगों को उल्टियां, दस्त की शिकायत हुई तो उन्होंने निजी डॉक्टर से इलाज करवाया। अब तक 20 के करीब मरीजों को डायरिया हुआ था, जो अब ठीक हैं। इसके अलावा 9 लोग अभी भी बीमार चल रहे हैं, जिनमें से चार को पेट दर्द की शिकायत है व पांच दस्त से पीड़ित हैं। सेहत विभाग की तरफ से लोगों को पानी उबाल कर पीने की सलाह देने के अलावा मोहल्ले में तीन हजार क्लोरीन की गोलियां बांटी गई हैं। लोगों को इस बीमारी से बचने के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed