फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health department also went online to deal with the third wave of Corona

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सेहत विभाग भी हुआ ऑनलाइन

Sat, 26 Jun 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Health department also went online to deal with the third wave of Corona
मोहाली। कोरोना महामारी की तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। देश के नामी विशेषज्ञों के मुताबिक तीसरी लहर आती है तो सबसे ज्यादा बच्चों पर असर पडे़गा। ऐसे में रिसर्च, डॉक्टरों समेत स्टाफ की ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं इलाज के लिए जरूरी उपकरण भी खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने दी। उन्होंने बताया कि भले ही कोरोना के पॉजिटिव केसों की गिनती में भारी कमी आई है, लेकिन दूसरी लहर अभी तक खत्म नहीं हुई है। ऐसे में सबसे पहले हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम सभी सावधानियां बरतें। ताकि इस महामारी की तीसरी लहर का सामना ही न करना पड़े। वहीं, अगर तीसरी लहर आती भी है तो उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना से मुकाबले के लिए इस समय टीकाकरण ही सबसे बड़ा हथियार है। सभी सेहत संस्थाओं में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण बड़े स्तर पर किया जा रहा है। टीकाकरण से शरीर के अंदर महामारी से लड़ने की ताकत पैदा होती है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण करवाने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित होता है तो बीमारी घातक नहीं बनती है। साथ ही मरीज को अस्पताल में दाखिल करवाने की जरूरत भी पैदा नहीं होती है। टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है और कोई भी व्यक्ति बिना किसी डर के टीकाकरण करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद भी न भूलें मास्क लगाना
सिविल सर्जन आदर्श पाल कौर ने बताया कि टीकाकरण करवाने के बाद भी सावधानियां बड़ी जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों को लग रहा है कि टीका लगवाने के बाद मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। यह बात पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना, एक दूसरे से उचित दूरी रखने की शर्त जरूरी है। साबुन के साथ हाथ भी धोने चाहिए। किसी भी तरह की जानकारी के लिए सेहत विभाग की हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed