फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Haryana and Punjab's land dispute resolved, Haryana captured by barbed wire

हरियाणा और पंजाब का जमीनी विवाद सुलझा, हरियाणा ने कंटीली तार लगाकर किया कब्जा

Sat, 29 Jan 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana and Punjab's land dispute resolved, Haryana captured by barbed wire
जीरकपुर। पंचकूला के सेक्टर-19 और बलटाना में गोल्डन एस्टेट के बीच पड़ते पंजाब हरियाणा बॉर्डर की जमीन का लंबे समय से चल रहा विवाद वीरवार को सुलझ गया। पंचकूला स्टेट ऑफिस और जीरकपुर नगर काउंसिल के अधिकारियों की हुई अहम मीटिंग के बाद इसका पुख्ता तौर पर हल कर दिया गया है। इसके बाद पंचकूला के एचएसवीपी के अधिकारियों की ओर से अपनी जमीन पर छोटे खंभे लगाकर कंटीली तार लगा दी गई है। बता दें कि यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा था और दोनों ओर के अधिकारी इस जमीन को लेकर बहुत बार पैमाइश कर चुके हैं।
विज्ञापन

जीरकपुर नगर काउंसिल और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की चार दिन पहले हुई मीटिंग में तय किया गया था कि इस बॉर्डर पर पड़ती जमीन को लेकर किसी प्रकार का विवाद करने से बेहतर है कि इसका स्थायी तौर पर समाधान किया जाए। इसके बाद सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर दोनों प्रदेशों की जमीन की पैमाइश पहले ही की जा चुकी है। इसमें कुछ जमीन पंजाब की हरियाणा के पास है, जबकि कुछ जमीन हरियाणा की पंजाब के पास है। अब कुछ जमीन हरियाणा पंजाब को देगा, जबकि इसी तरह पंजाब भी हरियाणा को कुछ जमीन देगा। पंचकूला के सेक्टर-19 के पास की कुछ जमीन हरियाणा की पंजाब के क्षेत्र में आती है, इसके बदले में पंजाब किसी और जगह हरियाणा को जमीन देगा। दोनों पक्षों की सहमति के बाद शांतिपूर्वक यहां पर कंटीली तार लगाने का काम किया गया।
विज्ञापन

पिछली बार माहौल हो गया था तनावपूर्ण
बता दें कि पिछले लंबे समय से चल रहे हरियाणा पंजाब जमीनी विवाद को लेकर पिछले मंगलवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया था, जब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारी पंजाब बॉर्डर पर पड़ती गोल्डन एस्टेट में पिल्लर लगाने पहुंच गए थे। उन्हें रोकने के लिए गोल्डन एस्टेट के लोगों और वार्ड नंबर- 5 व 7 की पार्षद की ओर से जमकर विरोध किया गया था। हंगामा बढ़ता देख नगर काउंसिल जीरकपुर और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि एचएसवीपी के अधिकारी पूरी टीम और पुलिस फोर्स के साथ यहां पहुंचे थे। लेकिन लोगों ने उन्हें पिल्लर लगाने से रोक दिया था। इसके बाद मौके पर पहुंची नगर काउंसिल की टीम ने रेवेन्यू विभाग से पूरी जानकारी लेकर विवाद को सुलझाने की बात कही थी, जिसके लिए उन्होंने दो दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed