फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Half-completed Community Health Center work will be completed, other flaws will also improve

आधे-अधूरे कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का काम होगा पूरा, अन्य खामियां भी सुधरेंगी

Wed, 04 May 2022 01:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Half-completed Community Health Center work will be completed, other flaws will also improve
मोहाली। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले फेज-3बी1 की डिस्पेंसरी को अपग्रेड कर स्थापित किए तीस बेड के अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का काम चार महीने बाद भी अधूरा है। इस वजह से रोज लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मजबूर होकर लोगों को निजी अस्पतालों के धक्के खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को छुट्टी वाले दिन डीसी अमित तलवार ने सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को हिदायत दी कि उक्त काम को पहल के आधार पर पूरा किया जाए। लोगों को किसी भी कीमत पर दिक्कत नहीं आनी चाहिए। डीसी मंगलवार को अधिकारियों के साथ सेंटर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सारी इमारत का मुआयना किया। ठेकेदार व सेहत विभाग के अधिकारियों से पूछा कि आखिर इस काम में इतनी देरी क्यों हो रही है। इस पर ठेकेदार का जवाब था कि अदालत के आदेशों की वजह से काम के घंटों में कटौती हुई थी, लेकिन अब दो महीनों में काम पूरा हो जाएगा। डीसी ने ठेकेदार को को कहा कि निर्माण का काम युद्ध स्तर पर किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां पर काम चल रहा है और जहां पर काम पूरा हो चुका है, उसे अलग-अलग रखा जाए ताकि पहल के आधार पर इस काम को पूरा किया जा सकें।
विज्ञापन

ओपीडी में आ रहे हैं करीब 100 मरीज
सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि पीएचसी में करीब 100 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। डीसी ने उन्हें डॉक्टरों के बैठने के लिए उचित इंतजाम करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल वाली साइट पर मरीजों की सुविधा के लिए पूरा इंतजाम किया जाए। वहीं, अस्पताल के लिए अतिरिक्त डॉक्टर, स्टाफ व अन्य किसी भी जरूरत है तो इस संबंधी सेहत विभाग के स्टेट हेड क्वार्टर को भेजा जाए ताकि इमारत को शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में शुरू करें जेनसेट, गेट को भी चौड़ा करें
डीसी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि एक दिन के अंदर जेनसेट शुरू किए जाए ताकि बिजली कट की वजह से काम में किसी भी तरह की रुकावट न आए। इसके साथ ही बिजली के कनेक्शन को बढ़ाने की हिदायत दी गई। एंबुलेंस के लिए अस्पताल के एंट्री गेट को चौड़ा किया जाएगा। इसके बाद डीसी ने सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के काम का जायजा लिया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती व एसएमओ डॉ. विजय भगत भी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed