फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gulmohar City problems not solved, RWA protest on 30th

Mohali News: गुलमोहर सिटी नहीं किया समस्याओं का हल, आरडब्ल्यूए का धरना 30 को

Sun, 28 Jul 2024 05:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Gulmohar City problems not solved, RWA protest on 30th
लालड़ू। गुलमोहर सिटी-1 लालड़ू में गुलमोहर सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें यूनियन के सलाहकार विनोद चुघ ने बताया कि प्रशासन की ओर से शहर की समस्याओं का हल नहीं किया गया है। इसके विरोध में आरडब्ल्यूए 30 जुलाई को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक धरना देगी। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों, सीवरेज और पक्की नालियों की कमी है। बरसात के दिनों में कॉलोनी के अंदर पानी भरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद अधिकारियों द्वारा लगातार हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कॉलोनी में दो माह के भीतर काम पूरा करने को कहा था। एडीसी डेवलपमेंट मोहाली ने भी हाईकोर्ट के 22 जनवरी 2024 के आदेशों का हवाला देकर जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए भी कहा था, लेकिन नगर परिषद लालड़ू के अधिकारियों ने अभी तक कोई काम शुरू नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर, अधिकारी पिछले चार महीने से लगातार आश्वासन दे रहे हैं कि टेंडर हो गए हैं और जल्द ही खोले जाएंगे। इससे कॉलोनी वासियों में पंजाब सरकार व नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष है। कॉलोनी में प्रवेश के रास्ते भी बंद हैं। यूनियन अध्यक्ष राकेश सैनी ने बताया कि कुछ राजनीतिक लोग जानबूझ कर काम रोक रहे हैं। इस बीच अफसरों और पंजाब सरकार की पोल खुलेगी। इसके अलावा यूनियन अध्यक्ष राकेश सैनी ने बताया कि कुछ राजनीतिक लोग जानबूझ कर काम रोक रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जल्द ही कॉलोनी का काम हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक नहीं हुआ तो वह इन अधिकारियों के खिलाफ फिर से हाईकोर्ट में केस दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed