फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Government Middle School Kingra won the overall trophy in rural

ग्रामीण में सरकारी मिडल स्कूल किंगरा ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Wed, 12 Oct 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Government Middle School Kingra won the overall trophy in rural
मोहाली। सेशन 2021-22 के अंतर्गत स्वच्छ विद्यालय पुरस्कारों की अलग-अलग कैटेगरियों में प्रथम रहने वाले स्कूलों को समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इनाम और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा चलाई गई स्वच्छ भारत अभियान के अधीन अलग-अलग कैटेगरियों के स्कूल का चयन किया गया था। इस बार चुने गए ग्रामीण क्षेत्रों के एलिमेंट्री स्कूलों की ओवरऑल केटेगरी में सरकारी मिडल स्कूल किंगरा (फरीदकोट), सरकारी प्राइमरी स्कूल इन्दरपुरा (पटियाला), सरकारी प्राइमरी स्कूल सुहाली (मोहाली), सरकारी प्राइमरी स्कूल फतेहपुर (मोहाली), सरकारी प्राइमरी स्कूल मुकन्दपुर (नवांशहर) और सरकारी प्राइमरी स्कूल कटारियां (नवांशहर) शामिल थे। वहीं, शहरी क्षेत्र के एलीमेंट्री स्कूलों की ओवरआल कैटेगरी में सरकारी प्राइमरी स्कूल शेखूपुर (कपूरथला), गोल्डन इरा मिलेनियम स्कूल मंडी किल्यांवाली (श्री मुक्तसर साहिब), सरकारी प्राइमरी स्कूल चोहक कलां (जालंधर) और सरकारी प्राइमरी स्कूल सैंसी वेहड़ा अमलोह (फतेहगढ़ साहिब) शामिल थे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के सेकेंडरी स्कूलों की ओवरऑल केटेगरी में डीएवी इंटरनेशनल स्कूल वेरका चौक अमृतसर (अमृतसर), सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवानीपुर (कपूरथला), सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्की टिब्बी (श्री मुक्तसर साहिब), पायोनियर कॉन्वेंट स्कूल गुरमुख नगर मालेरकोटला और केवी बरनाला (बरनाला) को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों के सेकेंडरी स्कूलों की ओवरऑल कैटेगरी में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन पटियाला (पटियाला), एसजीआरएम सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीरा (फिरोजपुर), बीवीएम किचलू नगर लुधियाना (लुधियाना) और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के अमलोह (फतेहगढ़ साहिब) को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन स्कूलों ने विभिन्न वर्गों में पाए इनाम
इसके अलावा सरकारी मिडल स्कूल किंगरा को केपेसिटी बिल्डिंग और बिहेवियर चेंज के लिए, कोविड-19 की महामारी से निपटने के लिए तैयारी और रिस्पांस के लिए सेक्रेड हार्ट स्कूल दुसांझ रोड मोगा साबुन से हाथ धोने की सफाई के लिए सीता ग्रामर स्कूल मालेरकोटला, बढ़िया माहौल बनाए रखने और पानी की आपूर्ति और सही प्रयोग के लिए एसजीआरएम सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीरा (फिरोजपुर) और पाखानों के लिए सरकारी मिडिल स्कूल किंगरा (फरीदकोट) को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed