{"_id":"676b70a1608cff44080c8741","slug":"gold-ornaments-and-cash-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-house-in-phase-7-mohali-news-c-71-1-mli1004-123577-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-7 में घर का ताला तोड़ सोने के गहने व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-7 में घर का ताला तोड़ सोने के गहने व नकदी चोरी
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 के एक घर के ताले तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। दोपहर में जब घर की मालकिन लौटी तो चोरी का पता चला। इस संबंध में कोठी मालिक हरविंदर सिंह घुम्मन ने मटौर थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरविंदर सिंह घुम्मर सेक्टर-43 कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं।
पुलिस को दी शिकायत में हरदविंदर सिंह ने बताया कि वह और उसकी पत्नी रोज की तरह सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर और मेन गेट को ताला लगाकर सेक्टर-43 कोर्ट चले गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पत्नी आकर घर का दरवाजा खोलने लगी तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजे का लॉक तोड़कर ताला खोला तो देखा कि बेडरूम में सामान बिखरा है और अलमारी का लॉकर भी टूटा पड़ा है। अलमारी में रखे सोने के गहने और कैश भी नहीं था। उन्होंने घर की जांच की तो पाया कि चोर घर में चोरी करने के बाद दीवार फांदकर पिछली तरफ से भाग गए।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur
विज्ञापन