फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gold and silver jewelery worth ten lakhs and three lakhs cash stolen, family had gone to wedding

Mohali News: दस लाख के सोने चांदी के गहने व तीन लाख कैश चोरी, शादी में गया था परिवार

Sat, 01 Mar 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewelery worth ten lakhs and three lakhs cash stolen, family had gone to wedding
जीरकपुर। बलटाना के सैनी विहार फेस-3 में एक घर से करीब दस लाख के सोने चांदी के गहने व तीन लाख कैश चोरी हो गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें चोर की चेहरा तक दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की ओर से चोरी की शिकायत वीरवार रात पुलिस को दी गई थी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के सीसीटीवी को कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैनी विहार फेस-3 के रहने वाले शारिक व उनकी पत्नी शैमा ने बताया की वे 22 फरवरी को एक शादी में शामिल होने यूपी गए हुए थे। 27 फरवरी की रात जब वह वापस आए तो देखा के घर के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखे सोने-चांदी के गहने जिनकी कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये है वे सब गायब थे और तीन लाख रुपये कैश भी चोरी हो गया था। उन्होंने बताया कि जब हमने सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि 23 तारीख की रात को चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया की सीसीटीवी में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को दे दी गई है। जांच अधिकारी ने बताया की शिकायत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed