फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   gmada, nagar nigam, sector cleaning, mohali sectors ccleaning

बड़ा फैसलाः सेक्टरों की देखभाल करेगा निगम, गमाडा करेगा भुगतान

Sat, 06 Aug 2016 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 06 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
gmada, nagar nigam, sector cleaning, mohali sectors ccleaning
मोहाली म्युनिसिपल कारपोरेशन की मीटिंग - फोटो : amar ujala
मोहाली के लगभग सभी सेक्टरों की सड़कों की मरम्मत, बिजली- पानी, पार्कों की देखभाल अब नगर निगम करेगा। इसके लिए गमाडा हर साल नगर निगम को पैसे अदा करेगी। इस मामले को लेकर शुक्रवार को हाउस की स्पेशल मीटिंग हुई। इसमें मेयर व सभी पार्षद मौजूद रहे। मीटिंग में गमाडा से सेक्टर-48 से 71 व 76 से 80 की मरम्मत और कैपिटल वर्क्स निगम को तब्दील करने पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। जिसे सभी पार्षदों ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद लोगों को अपनी समस्याओं के लिए विभिन्न विभागों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। बल्कि नगर निगम में ही उनकी सुनवाई होगी। मीटिंग में मेयर ने बताया कि काफी समय से वह इस मामले को लेकर संघर्ष कर रहे थे। 16 और 28 जुलाई को इस मामले को लेकर मीटिंग हुई। मीटिंग पंजाब हाउसिंग एवं अर्बन डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव के रूप में हुई। इसमें प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन


ऐसे करेगा गमाडा अदायगी
गमाडा और नगर निगम में हुई सहमति के मुताबिक पहले पांच साल (2016 -2017  से 2020-2021 तक) गमाडा हर साल निगम को 50 करोड़ रुपये देगा। इसके बाद अगले पांच साल गमाडा द्वारा निगम को (साल-2021-2022 से 2025-26 तक) हर साल 22.50 करोड़ रुपये की अदायगी करेगी।
विज्ञापन


यह काम अब निगम देखेगा
-सेक्टर-48 से 71 व 76 से 80 सेक्टरों में पड़ते गांवों में मरम्मत और कैपिटेल वर्क्स का काम निगम करवाएगा। इसके तहत सभी सड़कों की मरम्मत, सेक्टर पैरीफेरल सड़कों को चौड़ा करना व मजबूत करना, वाटर सप्लाई, मेंटिनेंस व सीवरेज का काम, सभी बिजली के काम, जिसमें स्ट्रीट लाइट्स, कम्युनिटी सेंटर, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम व बागवानी का काम निगम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम पर मिलने वाला ब्याज गमाडा को जाएगा
मीटिंग में बताया गया कि हर तीन माह के बाद फंड जारी किया जाएगा। फंडों के प्रयोग के लिए सर्टिफिकेट भी जमा करवाने होंगे। गमाडा से मिलने वाले फंड के लिए अलग खाते में रखे जाएंगे। वहीं, जिसमें ज्यादा से ज्यादा ब्याज मिलता होगा। वहीं, मिलने वाला ब्याज भी गमाडा को दिया जाएगा। वहीं, एक साल में कम किया गया खर्च अगले साल के लिए रैकीड ओवर नहीं होगा। वहीं, सभी खर्च का वित्तीय व तकनीकी ऑडिट किया जाएगा।

गमाडा के बिल्डिंग बायलॉज लागू होंगे
भले ही इलाके गमाडा ने निगम को ट्रांसफर कर दिए है, लेकिन गमाडा ने साफ कर दिया है कि इन एरिया में गमाडा के ही बिल्डिंग बायलॉज लागू किए जाएंगे। वहीं, सेक्टर-80 तक जो एरिया निगम को ट्रांसफर किया गया है। उसमें रखरखाव के कामों के संबंध में कानूूनी कार्रवाई या झगड़ा होता है तो ऐसे में नगर निगम जिम्मेदार होगा।


पांच सेक्टरों के रहते काम करवाएगा गमाडा
सेक्टर-76 से 80 में कोर्ट केस होने के कारण कई काम नहीं करवाए जा सके हैं। वह निगम को तब्दील करने से पहले गमाडा द्वारा पूरे करवाए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विवाद में प्रमुख सचिव का फैसला मानना होगा
गमाडा और निगम में समझौते ही शर्तों कोई झगड़ा होता है तो ऐसे में पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव का फैसला आखिरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed