फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA has launched an e-auction for 42 sites, including major sites in Sector 62 and Medicity

Mohali News: गमाडा ने 42 साइटों की ई-नीलामी शुरू की, सेक्टर-62 और मेडीसिटी में प्रमुख साइट शामिल

Fri, 16 Jan 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
GMADA has launched an e-auction for 42 sites, including major sites in Sector 62 and Medicity
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 42 साइटों की ई-निलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें से सबसे ज्यादा सेक्टर-62 में 27.77 एकड़ की साइट का रिजर्व प्राइस 1,213.72 करोड़ रुपये रखा गया है, जबकि मेडीसिटी में 28.22 एकड़ की साइट का रिजर्व प्राइस 961.01 करोड़ रुपये तय किया गया है। इसके अलावा सेक्टर-68 में सात रेजिडेंशियल साइटों के अलावा कई औद्योगिक और कॉमर्शियल साइट्स, होटल और पेट्रोल पंप की साइटों को भी ई-निलामी में रखा गया है।
विज्ञापन

गमाडा के अनुसार बोली प्रक्रिया 11 फरवरी तक चलेगी। जिनको साइट अलाट की जानी है, उन्हें मौके पर 10 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। अलाटी 120 दिनों के भीतर पूरी रकम का भुगतान करती है, तो उसे 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य निवेशकों को आकर्षित करना और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देना है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह नीलामी न केवल गमाडा के राजस्व को बढ़ाएगी, बल्कि सेक्टर 62, सेक्टर 68 और मेडीसिटी के भूमि उपयोग को और प्रभावी, व्यवस्थित और निवेश-अनुकूल बनाएगी। निवेशक इस अवसर को लेकर उत्साहित हैं और अनुमान है कि इन प्रमुख साइटों पर प्रतिस्पर्धा काफी अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed