फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   getting 10 lacs loan from bank by fake documents

बैंक को फर्जी दस्तावेज दिखाकर लिया कर्ज, केस

Wed, 08 Jan 2020 07:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
getting 10 lacs loan from bank by fake documents
जीरकपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीरमुछल्ला शाखा के मैनेजर की शिकायत पर ढकोली पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने जिस काम के लिए कर्ज लिया था, न तो वह काम शुरू किया और न ही बैंक से लिए कर्ज की किस्तें समय पर लौटाई। दूसरी ओर, मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जसपाल सिंह निवासी डिफेंस एनक्लेव के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसबीआई बैंक की शाखा के मैनेजर सचिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2014 में जसपाल सिंह ने कारोबार शुरू करने के लिए करीब 10 लाख रुपये का कर्ज ले लिया। काफी समय तक उसने बैंक से लिए कर्ज की किस्तें नहीं चुकाईं। इस पर बैंक ने नोटिस भी जारी किए। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जसपाल सिंह द्वारा कर्ज के लिए जमा करवाए दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि उस नाम की कोई कंपनी ही नहीं है। आरोपी जसपाल ने फर्जी कंपनी बनाकर बैंक से कर्ज लिया था। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी नायब सिंह ने कहा कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने जसपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed