फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Garbage spread on the road after leaving RMC point

Mohali News: आरएमसी पॉइंट से निकलकर सड़क पर फैला कूड़ा

Sat, 02 Nov 2024 04:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Garbage spread on the road after leaving RMC point
मोहाली। शहर में कूड़े के निस्तारण की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शहर में हालत ये हैं कि कूड़ा सड़कों तक बिखरने लगा है। सड़क पर जगह जगह कूड़ा उड़कर राहगीरों पर गिर रहा है। निगम की ओर से कूड़े के निस्तारण को लेकर की गई टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक शहर में नगर निगम के 14 आरएमसी पॉइंट हैं। इनमें कुछ को छोड़कर बाकी पॉइंट पर कूड़े की समस्या दिन प्रतिदन बढ़ती जा रही है। बेशक निगम पॉइंट से कूड़े की सफाई को लेकर बड़े बड़े दावे कर रहा है, परंतु सब उलटे पड़ रहे हैं। शुक्रवार को गांव शाहीमाजरा में स्थिति यह थी कि आरएमसी पॉइंट से कूड़े का ढेर सड़क तक बिछ चुका था। सुबह से शाम तक कोई भी अधिकारी इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए नहीं पहुंचा था। शुक्रवार को किसान मंडी लगी और इसके दूसरी ओर कूड़ा सड़क पर बिखरा पड़ा था। सड़क पर बिखरे कूड़े से आवाजाही में परेशानी आई। लोगों का कहना था कि शनिवार और रविवार को छु्ट्टी है और अगर कूड़ा न उठा तो दो दिन में सड़क के बीच कूड़े के ढेर लग जाएंगे और सड़क बंद हो जाएगी। फेज 5 निवासी विवेक जोशी ने बताया कि सोमवार और शुक्रवार को फेज 5 में मंडी लगती है।
विज्ञापन

मंडी के साथ आरएमसी पॉइंट है। इसके सामने से गांव शाहीमाजरा और स्वराज फैक्टरी की ओर सड़क जाती है। साथ ही कई उद्योगों को जाने वाला भी यही रास्ता है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक सड़क के बीच कूड़ा फैला था, जिसे नहीं हटाया गया है। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले इस पॉइंट का मेयर ने दौरा किया। जिसके बाद मेयर ने अधिकारियों को आरएमसी पाॅइंट पर नजर रखने को कहा था और सफाई करवाने के लिए आदेश दिए थे। मेयर के आदेश की अब पूरी तरह से हवा निकल चुकी है और अधिकारी दिवाली की छुट्टियां मना रहे हैं। मेयर अमरजीत सिद्धू का कहना है कि मामला ध्यान में है। शनिवार को सुबह ही यह कूड़ा उठवाकर सड़क साफ करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed