फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   garbage, mohali garbage system, employes strike, mohali strike, mohali

मोहाली की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, जगह-जगह ढेर

Sun, 03 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 03 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
garbage, mohali garbage system, employes strike, mohali strike, mohali
कूड़ा सड़क पर - फोटो : अमर उजाला
सफाई मुलाजिमों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान मुलाजिमों ने फेज-8 स्थित दशहरा ग्राउंड में रैली की। साथ ही फेज-3-5 की लाइटों तक रोष मार्च निकाला व सरकार का पुतला जलाया। वहीं, दूसरी तरफ मुलाजिमों की हड़ताल से शहर की सफाई-व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई है।
विज्ञापन


जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं। कूड़ेदान कूड़े से भर गए हैं। वहीं, मुलाजिमों ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं। उनका संघर्ष जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक हड़ताल पर चल रहे मुलाजिम शनिवार को दी क्लास फॉर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले दशहरा ग्राउंड में इकट्ठे हुए। इसके बाद मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


फिर मुलाजिमों ने रोष रैली निकाली। साथ ही निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता का पुतला जलाया। वहीं, मुलाजिम नेताओं ने साफ किया कि चार अप्रैल से वह घरों से कूड़ा उठाना बंद कर देंगे। रैली को मुलाजिम नेता सज्जन सिंह, रघबीर सिंह, मोहन सिंह, पवन गोडयाल, राजन चवरिया, शोभा राम व प्रीतम सिंह शामिल थे। उन्होंने बताया कि अब वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों का दिया ठेका, पर नहीं करने दे रहे काम
मुलाजिमों की हड़ताल से शहर की सफाई पर बुरा असर पड़ रहा है। निगम की तरफ से लगभग 13 करोड़ रुपये का सफाई ठेका दिया गया है, लेकिन हड़ताल पर चल रहे सफाई मुलाजिम उन्हें भी काम नहीं करने दे रहे हैं। इस कारण शहर में ऐसी स्थिति बन रही है।


मुलाजिमों का क्या स्टेटस है
जानकारी के मुताबिक जिले में 250 के करीब सरकारी, जबकि 780 के करीब प्राइवेट मुलाजिम हैं। सारे मुलाजिम हड़ताल पर चल रहे हैं। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed