फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gang making fake RCs of vehicles caught, four arrested

Mohali News: वाहनों की जाली आरसी बनाने वाला गिरोह पकड़ा, चार गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gang making fake RCs of vehicles caught, four arrested
मोहाली। सोहाना थाना पुलिस ने वाहनों की जाली आरसी बनाने वाले गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सोहाना के रहने के वाले हर्ष, अर्जुन कुमार, बलाैंगी निवासी सरवन प्रजापति और राजस्थान निवासी हीरा सिंह उर्फ हैरी उर्फ हनी के रूप में हुई है। सोहाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले भी दर्ज हैं केस
पुलिस ने जब आरोपी अर्जुन से पूछताछ की तो उसने बताया कि सरवन प्रजापति हीरा सिंह के खिलाफ धारा- 420, 465, 467, 468, 471, 120बी, आर्म्स एक्ट पुलिस स्टेशन जीरकपुर में और थाना सिटी खरड़ में धारा- 302, 201, 406, 420, 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। यह सभी शातिर नाभा जेल में बंद थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हीरा सिंह उर्फ हैरी उर्फ हनी ही इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड है और पूरी साजिश उसी ने रची है। इसके अलावा सरवन ने गांव बलाैंगी में प्रिंटिंग मशीन लगा रखी है, जिसमें वह जाली आरसी छापकर तैयार करता था। अब पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को जाली आरसी बनाकर दी है।
विज्ञापन


यह सामान बरामद
जाली आरसी- 17
कंप्यूटर - 2
लैपटाप- 1
कप्यूटर की बोर्ड -1 व कागज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed