फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gamada will save greenery, 250 trees coming in the way of the road will be transplanted

गमाडा बचाएगा हरियाली, सड़क के रास्ते में आ रहे 250 पेड़ों का होगा प्रत्यारोपण

Fri, 09 Jul 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gamada will save greenery, 250 trees coming in the way of the road will be transplanted
मोहाली। शहर के लोगों की सुविधा के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) की ओर फेज-7 से 11 जाने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इस सड़क को चौड़ा करते समय गमाडा लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश देगा। इस दौरान सड़क के रास्ते में आने वाले करीब 250 पेड़ों को काटा नहीं जाएगा, बल्कि गमाडा द्वारा पेड़ों का प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट) करवाया जाएगा। यह पूरा काम गमाडा द्वारा पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। प्रयोग कामयाब रहा तो इसे बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-1 से 11 जाने वाली सड़क को शहर की लाइफलाइन माना जाता है और इसे शॉपिंग स्ट्रीट नाम दिया गया है। फेज-1 से लेकर 7 तक सड़क को चौड़ा करने का काम पिछली अकाली-भाजपा सरकार के समय में हो गया था। जबकि फेज-7 से लेकर फेज-11 तक का एरिया अब बस गया है। कई नामी शॉपिंग मॉल और बिजनेस सेंटर स्थापित होने जा रहे है। ऐसे में उक्त सड़क पर लोग का दवाब बड़ेगा। इसी चीज को ध्यान में रखकर गमाडा ने करीब 35 करोड़ की लागत से 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने की दिशा में काम शुरू किया है। इस सड़क के रास्ते में पेड़ भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

लेकिन पेड़ों पर कुल्हाड़ी न चले, इसके लिए गमाडा ने पेड़ों का ट्रांसप्लांट करवाने का फैसला लिया है। गमाडा के अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान सड़क के दोनों तरफ से सभी बडे़ पेड़ों को हटाया जाएगा। इसके बाद उन्हें नेचर पार्क, एनचो या शहर में जहां भी खाली जगह है। वहां पर पेड़ों को लगाया जाएगा, गमाडा इस काम को निजी कंपनी के सहयोग से करवाएगा। ट्रांसप्लांट करवाए गए पेड़ों की देखभाल का काम भी एक साल के लिए कंपनी ही करेगी। इस प्रोजेक्ट से गमाडा को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि प्रोजेक्ट कामयाब रहने पर उसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा। इतना ही नहीं इसके बाद इसे पुडा और अन्य इकाईयां भी अपना लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी अहम है यह सड़क
जानकारी के मुताबिक यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। इसी सड़क पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री अंब साहिब, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड, पुडा भवन, पीसीए, ओलंपिक भवन, केरला भवन और कई अन्य बिल्डिंग आ रही हैं। साथ ही यह रोड़ सीधे लोगों को फेज-11 से होते हुए रेलवे स्टेशन, चंडीगढ़, एयरपोर्ट की तरफ भी ले जाती है। सड़क के दोनों तरफ रिहायशी एरिया है।
एक पेड़ देता है सौ क्विंटल ऑक्सीजन
जानकारी के मुताबिक एक पेड़ करीब 100 क्विंटल ऑक्सीजन छोड़ता है। जबकि एक व्यक्ति को करीब आठ सौ क्विंटल ऑक्सीजन की जरूरत होती है। ऐसे में पेड़ बचाए जाएंगे तो इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। दूसरा इससे पर्यावरण की स्थिति में भी सुधार होगा। वहीं, लोगों को साफ सुथरी हवा मिलने से कई तरह के रोगों से भी छुटकारा मिलेगा।

गमाडा ही है यह नई पहल
गमाडा पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों का ट्रांसप्लांट करवाने जा रहा है। इसके पीछे कोशिश यही है कि हरियाली को बचाया जाए। प्रोजेेक्ट कामयाब रहा तो इसे भविष्य में भी अपनाया जाएगा। विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी खुद हरियाली को बचाने के प्रोजेक्ट में उत्सुक है।
- मनदीप सिंह, एक्सईएन, हार्टिक्लचर गमाडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed