{"_id":"57dda6f04f1c1b9d4bd47722","slug":"gamada-mohali-gamada-paskash-singh-badal-mohali-sector-76","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर से सेक्टर-76 से अस्सी में घूमेगा विकास का पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर से सेक्टर-76 से अस्सी में घूमेगा विकास का पहिया
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
गमाडा
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलभूत सुविधाओं से वंचित सेक्टर-76 से अस्सी के अलॉटियों को गमाडा ने बड़ी राहत दी है। अक्तूबर से इस इलाके में विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। वहीं, रहते अलॉटियों को प्लॉट देने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। यह फैसला प्लॉट अलॉटमेंट एंड डेवलपमेंट वेलफेयर कमेटी के बैनर तले अलॉटियों की गमाडा के सीए अमित ढाका के साथ हुई मीटिंग में लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, कमेटी मेंबरों ने बताया कि 2004 से लेकर अब तक करीब 600 अलॉटी अपने प्लॉटों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्लॉटों के इंतजार में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। उनके परिवार किराए के मकानों में रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं, जिन्हें प्लॉट अलॉट हो गए हैं, उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
इससे लोगों को मुश्किल उठानी पड़ रही है। सड़कें, सीवरेज, ड्रेनेज, पानी और पार्कों की सफाई का बुरा हाल है। इसके अलावा सेक्टर-79 वाटर वर्क्स अब तक चालू नहीं हो पाया है। मीटिंग में सीए ने बताया कि स्पेशल लैंड पूलिंग के तहत करीब 70 एकड़ जमीन के मालिक किसानों ने अपनी रजिस्ट्री गमाडा के नाम करवा दी है। जबकि शेष जमीन की रजिस्ट्री इसी माह हो जाएगी।
विज्ञापन
कमेटी के नेताओं को भरोसा दिलाया कि सेक्टर-76 से अस्सी के विकास कार्य अक्तूबर से शुरू किए जाएंगे। साथ ही उनको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही रहते अलॉटियों को उनके प्लॉटों के कब्जे भी तुरंत दिए जाएंगे। कमेटी के नेताओं ने सीए से अपील की है कि जितनी जल्द हो सके, उन्हें प्लॉट अलॉट किए जाएं।
कमेटी की जनरल बॉडी की अगली मीटिंग रविवार को पांच बजे सेक्टर-79 पानी की टंकी के नजदीक होगा। इसमें संघर्ष की अगली रणनीति तय की जाएगी। इस मीटिंग में गमाडा के अधिकारी और इंजीनियर के अलावा सीनियर उप प्रधान मेजर सिंह, सचिव जीएस पठानिया, सरदूल सिंह पूनिया प्रेस सचिव, अमरीक सिंह, हरमेश सिंह व आर कौशल मौजूद थे।