{"_id":"6068ceaa8ebc3ecbad66c128","slug":"gamada-dropped-illegal-construction-of-thirty-shops-in-jhampur-mohali-news-pkl409203987","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमाडा ने झांमपुर में तीस दुकानों का अवैध निर्माण गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमाडा ने झांमपुर में तीस दुकानों का अवैध निर्माण गिराया
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की सख्ती के बाद भी गांव झांमपुर के इलाके में नियमों को ताक पर रखकर लोगों की ओर से अवैध निर्माण कर यहां मकान, दुकानें और शोरूम बनाए जा रहे हैं। शनिवार को गमाडा की टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से तीस दुकानों का अवैध निर्माण गिराया। इस दौरान अधिकतर दुकानों की दूसरी और तीसरी मंजिल का काम चल रहा था। यह दुकानें मोहाली शहर के शोरूमों की तर्ज पर बनाई जा रही थी। गमाडा के एसडीओ हरप्रीत की अगुवाई में यह मुहिम चलाई गई। उन्होंने बताया कि इस संबंधी लोगों को पहले नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी लोग निर्माण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर अभी भी लोग नहीं मानें तो उनके खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे।
जानकारी के मुुताबिक झांमपुर में गिराई गई सभी अवैध दुकानों खेतीबाड़ी की जमीन पर बिना अनुमति लिए बनाई जा रही थी। गमाडा की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त लोग शनिवार और रविवार को पूरा काम पूरा कर लेंगे। सूचना मिलने के बाद गमाडा की टीम शनिवार को वहां पर पहुंच गई। यह सभी दुकानें सड़क के किनारे बनाई गई थी। गमाडा ने इस कार्रवाई के दौरान पूरी वीडियोग्राफी भी करवाई। गमाडा के अधिकारियों ने कहा कि किसी को भी इस तरह अवैध निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। इससे पहले गमाडा चार बार कार्रवाई कर करीब 150 के अवैध निर्माण गिरा चुका है। वहीं, गमाडा ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
महामारी का उठा रहे हैं फायदा
जानकारी के मुताबिक जैसे ही कोरोना का कहर बढ़ने लगा है, ऐसे में एक बार फिर अवैध निर्माण जोरों से चल रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि अब प्रशासन सख्ती नहीं करेगा, ऐसे में वह निर्माण कर पाएंगे। लेकिन गमाडा अब छुट्टी वाले दिन भी इनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामले ध्यान में आने पर पहले लोगों को शोकॉज नोटिस दिए जाते हैं। उन्हें अपने निर्माण हटाने के लिए कहा जाता है। अगर कोई नहीं हटाता है तो तो कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी खरीदने से पहले रखें ध्यान
जानकारी के मुताबिक गांव झांमपुर, बहलोलपुर समेत कई इलाके चंडीगढ़ से सटे हुए हैं। यहां पर अवैैध तरीके से मकान और कॉलोनियां बन रही हैं। कोई भी व्यक्ति ऐसी जगह पर पूरी तरह पड़ताल करने के बाद ही जमीन खरीदे, वरना उन्हें बाद में दिक्कत उठानी पड़ सकती है।